फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The essence of Vedas is the essence of Upanishads and Gita is: Swami Anubhavanand

वेदों का सार है उपनिषदों का सार है गीता : स्वामी अनुभवानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
The essence of Vedas is the essence of Upanishads and Gita is: Swami Anubhavanand
श्री वृंदावन भक्तिधाम सेक्टर-9 में आयोजित गीता जयंती समारोह पर प्रवचन करते स्वामी अनुभवानंद महा
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 श्री वृंदावन भक्तिधाम हाउसिंग बोर्ड में गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। महोत्सव डॉ. स्वामी अनुभवानंद गिरी महाराज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अनंत प्रेम मंदिर की परमाध्यक्ष गीता देवी महाराज की ओर से दीप प्रज्जवलन एवं श्रीमद भगवद गीता का पूजन कर हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रीमद भगवद गीता के श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें दो वर्ष के बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भाग लिया और संपूर्ण गीता में से दो-दो श्लोकों का उच्चारण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. स्वामी अनुभवानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमद भगवद गीता साक्षात भगवान की वाणी है। यदि कोई एक श्लोक अथवा आधा श्लोक भी याद करता है तो उस साधक की यमराज चर्चा भी नहीं कर सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेदों का सार है उपनिषद् और उपनिषदों का सार है श्रीमद भगवद गीता, इसलिए श्रीमद भगवद गीता के एक श्लोक का पाठ करने अथवा श्रवण से पुण्योदय हो जाता है, क्योंकि श्रीमद भगवद गीता में सारे शास्त्र समाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता ग्रंथ की ही जयंती मनाई जाती है, अन्य ग्रंथों की नहीं। इस अवसर पर श्री अनंत प्रेम मंदिर की परमाध्यक्ष गीता देवी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को निमित्त बनाकर हम संपूर्ण मानवता को श्रीमद भगवद् गीता का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद भगवद गीता का पाठ भवसागर से पार लगाता है।
इस अवसर पर विजय बंसल एवं डाॅ. सुनीता चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। करीब 100 बच्चों एवं भक्तों ने गीता जी के अनेक अध्यायों से स्मरण किए गए श्लोकों का उच्चारण किया, उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।

मंच संचालन भारत भूषण ने किया। कार्यक्रम के सफल बनाने में संजीव गुप्ता, जय गोपाल बंसल, पंडित तिलक राज शर्मा, परविंद्र नांदरा, राकेश शर्मा, पंकज भाटिया, राजन शर्मा, राजकुमार छाबड़ा, राजकुमार पंवार, अशोक गर्ग, रघुवीर शर्मा का विशेष योगदान रहा। इससे पूर्व दुर्गा भजन मंडली की शशि व सुनीता छाबड़ा के गाए भजनों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। समारोह का समापन श्रीमद भगवद गीता की आरती व प्रसाद वितरण से हुआ।

श्री वृंदावन भक्तिधाम सेक्टर-9 में आयोजित गीता जयंती समारोह पर प्रवचन करते स्वामी अनुभवानंद महा

श्री वृंदावन भक्तिधाम सेक्टर-9 में आयोजित गीता जयंती समारोह पर प्रवचन करते स्वामी अनुभवानंद महा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed