{"_id":"642092a51f2246bec109a5a4","slug":"the-dogs-scratched-the-teacher-of-the-gurudwara-also-ate-the-thumb-ambala-news-c-18-1-72165-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुरुद्वारे के पाठी को कुत्तों ने नोचा, अंगूठा भी खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुरुद्वारे के पाठी को कुत्तों ने नोचा, अंगूठा भी खाया
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के गांधी नगर लाला वाला पीर के सामने कुत्तों ने बाइक सवार गुरुद्वारे के पाठी पर हमला कर दिया। पाठी को जगह-जगह से नोच डाला। सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब से पाठी लौट रहे थे कि अचानक गली के 4-5 कुत्ते पीछे पड़ गए। देखते ही देखते वह बाइक से नीचे गिर गया और एक साथ सभी ने उस पर हमला कर दिया। टांगों पर काटने के बाद पाठी को जगह-जगह से नोच डाला। यहां तक कि हाथ के एक अंगूठे का अगला हिस्सा भी खा गए।
पत्नी ने शोर सुना तो पड़ोसियों की मदद से कुत्तों को डंडे मारकर भगाया। खून से लथपथ हालत में गांधी नगर निवासी 39 वर्षीय नरेंद्र को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां वह उपचाराधीन है। डॉ. अमित ने बताया कि शरीर के एक साइड वाले हिस्से पर जगह-जगह 20 घाव हैं। इनमें से पांच से छह घाव गहरे हैं। घायल नरेंद्र ने बताया कि वह महेश नगर गुरुद्वारे में पाठी है। अलसुबह ही वह अपने घर से निकल गया था। पाठ खत्म होने के बाद वह आराम से बाइक पर घर जा रहा था, तभी गली के कुत्तों ने हमला किया।