फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The design of Lord Vaman gate was changed and it was made of iron instead of RCC

Ambala News: भगवान वामन द्वार का डिजाइन बदला, आरसीसी के बजाय लोहे का बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
The design of Lord Vaman gate was changed and it was made of iron instead of RCC
अंबाला सिटी। शहर के कालका चौक पर बनने वाला भगवान वामन द्वार का डिजाइन ही बदल दिया गया। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद इस द्वार का डिजाइन आरसीसी ( प्रबलित सीमेंट कंक्रीट) का बनाया जाना था और ऊपर भगवान वामन की मूर्ति भी लगाई जानी थी। बाद में इसका डिजाइन बदल दिया गया। वहीं पुरानी डिजाइन के पिलर आज भी अधूरे ही बने खड़े हैं।
विज्ञापन

अब आरसीसी की जगह द्वार को लोहे का बनाया गया है। इस गेट में सीमेंट के पिलर लगाने के बाद ऊपर मुख्य एंगल लोहे की लगा दी गई है, जबकि सीमेंट के पिलर अलग से दिख रहे हैं। गेट पर 42 लाख का बजट भी खर्च हो चुका है। इसके बाद भी यह अधूरा है, हालांकि तर्क दिया गया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इसमें बदलाव किया गया। अब ऐसा क्यों किया गया यह जांच का विषय है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि भगवान वामन का यह भव्य द्वार का डिजाइन चर्चा में आ गया था। शहरवासियों ने इसे काफी सराहा था।
विज्ञापन

यह प्रोजेक्ट 2015 में पास हुआ था। 2017 में इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हुआ। जब शुरुआती तौर पर प्रोजेक्ट को तैयार किया गया था, तब यह प्रोजेक्ट आरसीसी यानि सीमेंट का बनाया जाना था। इस द्वार के मध्य में भगवान वामन की मूर्ति भी लगनी थी। इस द्वार के बीच में कुछ समय तक इसी बात का विवाद चलता रहा कि द्वार के मध्यम में पिलर दें या नहीं। 2017 में भगवान वामन द्वार प्रोजेक्ट का कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य 2019 में बंद हुआ हो गया था। इस प्रोजेक्ट का शुरुआती बजट 25 लाख तय किया गया था। इसी बीच डिजाइन को लेकर बदलाव हो गया और यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed