{"_id":"67f583a1d8bdb4a2ac01ccef","slug":"the-department-will-provide-free-education-to-children-of-government-schools-in-private-schools-ambala-news-c-36-1-amb1003-140535-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विभाग राजकीय स्कूलों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त करवाएगा पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विभाग राजकीय स्कूलों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त करवाएगा पढ़ाई
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चिराग योजना में शिक्षा विभाग निजी स्कूलों में राजकीय स्कूलों से विद्यार्थियों का दाखिला मुफ्त करवा रहा है। इसी तरह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थियों से दाखिला फीस ली जा रही है। अब इस योजना की निंदा होने लगी है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस योजना की निंदा की और शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा।
दरअसल, चिराग योजना में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मुफ्त दाखिला करवाया जा रहा है। उनकी फीस सरकार की ओर से वहन की जाएगी। इसी तरह जिले में सीबीएसई माध्यम से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चल रहे हैं, इन स्कूलों में वार्षिक व मासिक फीस रखी गई है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने बताया कि सरकार की यह योजना समझ से परे है। एक तरफ सरकार राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के लिए कह रही है तो दूसरी तरफ चिराग योजना में विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। यह नहीं सरकार अपने राजकीय स्कूलों में फीस ले रही है तो निजी स्कूलों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए फीस दे रही है।