फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The darkness will go away from the city

Ambala News: शहर से अंधेरा होगा दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The darkness will go away from the city
अंबाला सिटी। करीब दो माह से शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को लगाने के लिए कार्य जल्द शुरू होगा। निविदा न होने के कारण स्ट्रीट लाइट खराब पड़ीं थीं। निगम की ओर से इसकी निविदा जारी कर दी गई है। इसका वर्कऑर्डर मिलते ही कार्य शुरू होगा। लाइट ठीक होने से शहर से अंधेरा दूर होगा। यही लोगों को अपने क्षेत्र की लाइट ठीक करवाने के अपने पार्षद को बताना होगा। साथ ही निगम के टोल फ्री नंबर पर भी कॉल कर लाइट ठीक करवा सकेंगे। जल्द ही लाइट ठीक करने के लिए कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-----

सेक्टरों व कॉलोनियों में पसरा था अंधेरा

शहर के सेक्टर और काॅलोनियों में कई जगहों पर रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जगती। सेक्टर-10 से सौंडा जाने वाली सड़क पर भी स्ट्रीट लाइट बंद होने की दिक्कत रहती है। करीब डेढ़ महीने से लाइट मरम्मत की निविदा खत्म होने के कारण शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं। अंधेरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे रात के समय खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


------

अगले माह से शहर में लगाई जाएंगी नई एलईडी स्ट्रीट लाइट : मेहता

नगर निगम डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने बताया कि शहर में करीब डेढ़ माह से स्ट्रीट की रिपेयर का कार्य बंद था। अब टेंडर होने से सेक्टर व कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट ठीक की जाएंगी। शहर में 26 हजार 215 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट अगले माह से लगाई जाएंगी। इसके लिए मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed