फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation will set up a shed in Sullar Gaushala and will shift the destitute cattle.

Ambala News: निगम सुल्लर गोशाला में लगाएगा शेड, बेसहारा गोवंश को करेंगे शिफ्ट

Tue, 30 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 30 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The corporation will set up a shed in Sullar Gaushala and will shift the destitute cattle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। शहर को बेसहारा गोवंश मुक्त करने का अभियान बीच में ही दम तोड़ चुका है। निगम के पास अपनी गोशाला नहीं है और सुल्लर में चल रही गोशाला में भी जगह की कमी है। अब निगम की ओर से सुल्लर गोशाला में अतिरिक्त शेड की व्यवस्था करवाई जाएगी, इससे शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशाला में छोड़ा जाएगा। गोशाला में अतिरिक्त शेड लगवाने के लिए निगम की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम ने सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है ताकि गोशाला में अतिरिक्त शेड लगवाए जा सके।

31 तक बेसहारा गोवंश मुक्त करना था शहर

राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम की ओर से शहर को बेसहारा गोवंश से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत 31 अगस्त तक शहर को बेसहारा गोवंश मुक्त करना था, मगर यह अभियान बीच में ही दम तोड़ गया। अभी भी शहर में कई जगहों पर गोवंश घूमते रहते हैं। निगम के पास अपनी गोशाला न होने भी बड़ा कारण है। निगम की ओर से डंगडेहरी गांव में गोशाला बनाई जा रही है। अभी इस गोशाला को बनाने में समय लगेगा।
विज्ञापन


निगम के सर्वे में मिले थे 650 बेसहारा गोवंश
निगम की ओर से शहर में सर्वे किया गया था। इस सर्वे में निगम को 650 बेसहारा गोवंश मिले थे। इन गोवंश में से करीब 200 बेसहारा गोवंश को तो गोशाला में छोड़ा गया था, लेकिन सुल्लर गोशाला में जगह की कमी होने से यह अभियान बीच में ही छोड़ना पड़ा। अब पहले वाली दिक्कत ही सामने आ रही है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने सुल्लर गोशाला में अतिरिक्त शेड लगाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से आह्वान किया है। गोशाला में अतिरिक्त शेड लगने से शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़ा जाएगा। गोशाला में जगह की कमी के कारण अभी अभियान बंद है।
- दीपक सूरा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed