{"_id":"6845dfb1cb3611684c0dfeeb","slug":"the-corporation-team-cleaned-the-cloth-market-at-midnight-ambala-news-c-36-1-amb1003-144107-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कपड़ा मार्केट में निगम टीम ने की आधी रात को सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कपड़ा मार्केट में निगम टीम ने की आधी रात को सफाई
विज्ञापन
शहर के कपड़ा मार्केट में रात में सफाई करवाते हुए मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा। स्वयं
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन को देखते हुए नगर निगम की टीम रात में भी सफाई करने के लिए मैदान में उतर गई है। शहर की सबसे व्यक्त कपड़ा मार्केट में नगर निगम की टीम ने मेयर सैलजा सचदेवा प्रतिनिधि और मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा के नेतृत्व में सुपर सकर मशीन से नालों की सफाई कराई।
यह सफाई अभियान रात 10 बजे से तड़के तीन बजे तक चला। ऐसा इसलिए भी किया गया, क्योंकि कपड़ा मार्केट में दिन में दुकानें खुलती है और मार्केट में भीड़ रहती है। इस कारण रात में सफाई की गई। मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा भी अपनी टीम के साथ रात में मौके पर डटे रहे। उन्होंने कई जगहों पर मोबाइल की रोशनी दिखाकर भी सफाई करवाई।
बरसाती पानी करता है अधिक मार
दरअसल, कपड़ा मार्केट में बरसाती सीजन में जलभराव हो जाता है। पिछले दो वर्ष में तो बारिश ज्यादा होने से कपड़ा व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई दुकानदारों की दुकानों और शोरूम में जलभराव हो गया और उनका सामान भी खराब हुआ। यही नहीं यहां रेलवे लाइन के पीछे नाले से निकासी होती थी। उस नाले को भी पुल बनने के बाद बंद कर दिया गया है। अब यहां से पानी की निकासी में दिक्कत आती है। निगम की ओर से अब कपड़ा मार्केट में नालों की सफाई पर जोर दिया जा रहा है ताकि पानी की निकासी हो सके।
विज्ञापन
सचदेवा बोले, एक दुकानदार ने बनाया फोल्डिंग थड़ा
मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने बताया कि कपड़ा मार्केट की सड़क शहर की मुख्य सड़क है। इस सड़क पर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड भी पड़ता है। सड़क पर आवाजाही ज्यादा होने से यहां सफाई के लिए रात का समय तय किया। इसमें रात 10 बजे से तड़के तीन बजे तक सफाई करवाई गई। इससे पहले भी यहां दिन में दो बार सफाई करवाई गई थी ताकि इस बारिश में जलभराव होने से बचाया जा सके।
वहीं, दुकानदार दीपक गुलाटी ने बताया कि अगर मार्केट में कुछ थड़े तोड़कर सफाई करनी जरूरी होगी तो दुकानदार सहयोग करेंगे ताकि नालों की सफाई हो सके। निगम का यह सराहनीय कार्य है। उन्होंने पहली बार देखा है कि मार्केट में रात में निगम टीम सफाई करने पहुंची हो।