फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation, surrounded by allegations, collected samples of development works from Shri Ram Lab.

Ambala News: आरोपों के घिरे निगम ने श्रीराम लैब से भरवाए विकास कार्यों के नमूने

Sun, 21 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 21 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The corporation, surrounded by allegations, collected samples of development works from Shri Ram Lab.
वार्ड-21 में विकास कार्याें के नमूने लेते श्रीराम लैब के कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। एससी बस्तियों में आधे अधूरे विकास कार्यों में ठेकेदार को 2.06 करोड़ रुपये का भुगतान करने के मामले में घिरे नगर निगम ने श्रीराम लैब से नमूने भरवाना शुरू कर दिए हैं। श्रीराम लैब की टीम ने शनिवार को वार्ड-21 और 23 में निगम अधिकारियों व पार्षदों के साथ छह विकास कार्यों से नमूने भरे। टीम रविवार को भी नमूने ले सकती है। नगर निगम एक्सईएन गोपाल कलावत व नवीन सहरावत के साथ श्रीराम लैब की टीम वार्ड-21 और 23 में पहुंची।
विज्ञापन

यहां सड़क, सीवर और सीसी के नमूने भरे। टीम ने इसके साथ निर्माण कार्य के टेंडर की कॉपी भी ली है। इनमें खटीक बस्ती और शोंधापुर में विकास कार्यों नमूने भरे हैं। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि एससी बस्ती योजना के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों को पहले दिन ही गुणवतापूर्वक कार्य कराने की मांग की गई थी। ठेकेदार अपेक्षाकृत काम नहीं करते। इसमें विकास कार्यों पर सवाल उठते हैं। वार्ड-23 के पार्षद रॉकी गहलोत ने बताया कि खटीक बस्ती में विकास कार्य चल रहे हैं। सड़क निर्माण सामग्री के लिए स्थानीय लोग खुश नहीं हैं। वे अधिकारियों व ठेकेदार से गुणवत्तापूर्वक कार्य करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन



यह है मामला
नगर निगम शहर में करीब 10 करोड़ की लागत से एससी बस्तियों में विकास कार्य करा रहा है। इनमें सड़क, पानी और सीवर का काम चल रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने गत दिनों ठेकेदार को 2.06 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था। यह मामला फूट गया था। इसके बाद पार्षद और स्थानीय लोग विरोध में उतर आए थे। पार्षदों ने अधिकारियों पर ठेकेदार के साथ सांठगांठ करने के आरोप लगाए थे। यह मामला नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज के पास गया था। उन्होंने इनकी जांच श्रीराम लैब से कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास कार्यों के श्रीराम लैब से जांच कराने का फैसला लिया गया है। लैब की टीम ने स्थानीय अधिकारियों व पार्षद के साथ नमूने भरे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।

वार्ड-21 में विकास कार्याें के नमूने लेते श्रीराम लैब के कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया

वार्ड-21 में विकास कार्याें के नमूने लेते श्रीराम लैब के कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया

वार्ड-21 में विकास कार्याें के नमूने लेते श्रीराम लैब के कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया

वार्ड-21 में विकास कार्याें के नमूने लेते श्रीराम लैब के कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया

वार्ड-21 में विकास कार्याें के नमूने लेते श्रीराम लैब के कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया

वार्ड-21 में विकास कार्याें के नमूने लेते श्रीराम लैब के कर्मचारी। स्रोत : सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed