फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation served notice to the agency for not catching the stray cattle and sought a reply

Ambala News: बेसहारा गोवंश न पकड़ने पर निगम ने एजेंसी को थमाया नोटिस, मांगा जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The corporation served notice to the agency for not catching the stray cattle and sought a reply
शहर के जगाधरी गेट के पास सड़क के बीच खड़े बेसहारा गोवंश। संवाद - फोटो : अमर उजाला।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। ट्विनसिटी को 15 अगस्त तक बेसहारा गोवंश मुक्त करने का अभियान अधर में दम तोड़ गया है। न तो नगर परिषद इस अभियान के तहत गली-मोहल्ले में घूम रहे गोवंश को पूरी तरह से पकड़ पाया और न ही निगम की तरफ से, जबकि निगम की तरफ से गोवंश को सुल्लर गोशाला में भेजा जा रहा था, लेकिन वहां अब जगह भरने के कारण अभियान रुक गया है, इससे बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं।

शाम होते ही बाजार, कॉलोनी व सेक्टरों में गोवंश का जमावड़ा लग जाता है। गोवंश को पकड़ने का कार्य न किए जाने पर नगर निगम ने एजेंसी को नोटिस जारी किया है। एजेंसी से निगम ने 24 घंटे में जवाब मांगा है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर एजेंसी ने 24 घंटे में कार्य शुरू नहीं किया तो फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। वहीं, नगर निगम में भी रोजाना बेसहारा गोवंश को लेकर शिकायत मिल रही हैं। निगम के सर्वे में शहर में मिले थे 650 बेसहारा गोवंश : शहर में नगर निगम की ओर से सर्वे करवाया गया था जिसमें निगम को शहर में करीब 650 बेसहारा गोवंश घूमते मिले थे। निगम अधिकारियों की मानें तो 15 अगस्त तक करीब 182 से ज्यादा बेसहारा गोवंश को पकड़ा गया। इसी तरह श्री कृष्ण नंदी गोधाम सेवा समिति सुल्लर के प्रधान रणबीर सिंह ने बताया कि सुल्लर गोशाला में नगर निगम की ओर से करीब 92 बेसहारा गोवंश छोड़े गए हैं। गोशाला में जगह फुल हो चुकी है, वहीं, अब बाकी बेसहारा गोवंश शहर में घूम रहे हैं। इनके लिए निगम के पास कोई योजना नहीं है। निगम की ओर से 11 अप्रैल 2025 से एक वर्ष के लिए दुर्गेश इंटरप्राइजिज कंपनी को बेसहारा गोवंश पकड़ने के लिए निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed