फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The contract for demolition of Narayangarh bus station was not taken up

Ambala News: नारायणगढ़ बस अड्डे के ध्वस्तीकरण का नहीं उठा ठेका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The contract for demolition of Narayangarh bus station was not taken up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। करीब 37 वर्ष पुराने नारायणगढ़ बस अड्डे के जर्जर भवन को ध्वस्त करने के लिए मंगलवार को बोली लगाई जानी थी लेकिन मुख्यालय से टीम न आने के कारण यह बोली नहीं लग पाई। इस दौरान बस अड्डे पर करीब 20 लोग बोली में भाग लेने के लिए पहुंचे थे जो टीम के न आने से वापस चले गए।
बता दें कि वर्ष 1988 में नारायणगढ़ बस अड्डे का निर्माण किया गया था, जो अब जर्जर हो चुका है। इस जर्जर भवन को ध्वस्त करने के लिए बोली लगनी थी, जो नहीं लगी। अब टीम के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस बस अड्डे के बनने से चंडीगढ़, पंचकूला और हिमाचल जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

10.54 करोड़ होंगे खर्च : बस अड्डे के निर्माण पर 10 करोड़ 54 लाख 52 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बस अड्डे की इमारत दो मंजिला होगी और यहां 12 काउंटर बनाए जाएंगे इसके अलावा छह दुकानें, दो महिला शौचालय, दो पुरुष शौचालय, दो दिव्यांग शौचालय भी बनाए जाएंगे। प्रथम तल पर जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी, वहीं यात्रियों के लिए एटीएम मशीन, महिला और पुरुषों के लिए दो अलग-अलग प्रतीक्षालय, कार्यालय, कमरे, चालक और परिचालकों के लिए आराम करने के लिए कक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed