Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The congregation was delighted with the history of the Guru.

Ambala News: संगत को गुरु इतिहास से किया निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The congregation was delighted with the history of the Guru.
पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में सजा कीर्तन दरबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी का 557वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समागम की शुरुआत सुबह आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इस अखंड पाठ की सेवा दिवंगत हरविंदर सिंह आनंद के परिवार ने निभाई।
भोग के उपरांत हजूरी रागी तविंदर पाल सिंह ने गुरबाणी कीर्तन किया। भाई हरसिमरन सिंह ने भी मधुर गुरबाणी कथा प्रस्तुत की। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से संगत को गुरु इतिहास से निहाल किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल ने भी संबोधित किया। पूर्व सदस्य बीएस बिंद्रा ने श्री गुरु नानक देव के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। दोपहर एक बजे समागम की समाप्ति हुई। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष कुलजीत सिंह बेदी और सिख सेवा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह रता उपस्थित थे। अमरप्रीत सिंह राजू, कुलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह राजा, मनिंदर सिंह बिंद्रा भी मौजूद रहे। सरबजीत सिंह, अमरीक सिंह, हरविंदर सिंह उप्पल, जत्थेदार जितेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह कालड़ा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी संख्या में संगत और अन्य प्रबंधक भी इस महान कीर्तन समागम का हिस्सा बने। संगत ने भी इस पावन अवसर पर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed