फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The condition of the green belts built in the city's sectors is dilapidated

Ambala News: शहर के सेक्टरों में बने ग्रीन बेल्ट की हालत जर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The condition of the green belts built in the city's sectors is dilapidated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट लावारिस हालत में पड़ी हैं। इन ग्रीन की बेल्ट की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है। न तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और न ही नगर निगम इनके रखरखाव की देखरेख कर रहा है।
यही नहीं इन ग्रीन बेल्ट में लगाई गई ग्रिल भी कई जगहों से गायब हो गई है। ग्रीन बेल्ट की सफाई न होने से घास की बड़ी हो गई है। अब बारिश के सीजन में यहां गंदगी जमा है। वैसे तो सेक्टरों को रिहायशी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सुंदर कहा जाता है, लेकिन इनकी सुंदरता की तरफ न एचएसवीपी और न ही नगर निगम ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-8, 9 और 10 क्षेत्र में 10 से ज्यादा जगहों पर ग्रिल नहीं : सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट को सुंदर बनाने के लिए इनके अंदर पौधे लगाए गए हैं। इन ग्रीन बेल्ट में जहां लोग खुद रखरखाव कर रहे हैं, वहां तो सफाई भी अच्छी की जाती है, लेकिन जिन जगहों पर रिहायशी क्षेत्र नहीं हैं, वहां ग्रीन बेल्ट की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-9 शहीद उधम सिंह चौक से लेकर नई अनाज मंडी की तरफ जाने वाले सड़क, शहीद उधम सिंह चौक से जलबेड़ा रोड की तरफ जाने वाली सड़क और शहीद उधम सिंह चौक से दीन दयाल उपाध्याय चौक की तरफ जाने वाले सड़क से 10 से ज्यादा जगहों से ग्रिल नहीं हैं। उधर, एचएसवीपी एस्टेट अधिकारी एवं एसडीएम अंबाला शहर दर्शन कुमार ने बताया कि सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट व सड़कों की देखरेख का जिम्मा नगर निगम के पास है। सीवरेज व पीने के पानी की व्यवस्था एचएसवीपी देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed