फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The condition of Sector 33 and 34 of Hooda will improve at a cost of Rs 8 crore, tender issued

8 करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगी हुड्डा के सेक्टर 33 और 34 की दशा, टेंडर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
The condition of Sector 33 and 34 of Hooda will improve at a cost of Rs 8 crore, tender issued
अंबाला। गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अब छावनी क्षेत्र में आने वाले हुडा सेक्टरों के हालात शीघ्र बदलने वाले हैं। विज ने सेक्टर 33 व 34 में विकास कार्यों के लिए 799.21 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाने का काम किया है। इन विकास कार्यों को तीव्र गति से करते हुए सेक्टर वासियों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए उन्होंने हुडा विभाग के अधिकारियों के साथ अपने निवास स्थान पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र के निवासियों ने मंत्री अनिल विज से इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए गुहार लगाई थी। इसके फलस्वरूप कार्रवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ सेक्टर 33 व 34 में विकास कार्यों के दृष्टिगत किए जाने वाले कार्यों के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने इस मौके पर सेक्टर वासियों की विकास कार्यों से संबंधित जो समस्याएं थी, उनका निदान करने बारे भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन कार्यों पर खर्च होगी धनराशि
गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि सेक्टर वासियों की मांग के अनुरूप सेक्टर 34 में स्थित टाउन पार्क में नवीनीकरण के कार्य के लिए 76.15 लाख रुपये की लागत से पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा तथा जो मरम्मत की जानी है, उस कार्य को भी करने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर 33 व 34 में डिवाइडिंग रोड से संबंधित यानी 30 मीटर चौड़ी सड़क को बनाने का काम किया जाएगा और इस कार्य पर 382.06 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार सेक्टर 34 में 341 लाख रुपयेे की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। गृहमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई है और जिन विकास कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, उन्हें समय अवधि के तहत पूरी गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी अधिकारी ने कहा पार्कों के सुंदरीकरण का किया जा रहा कार्य
हुडा विभाग की कार्यकारी बागवानी अधिकारी डॉ. निधि भारद्वाज ने बताया कि गृहमंत्री के विशेष प्रयासों से सेक्टर 32, 33 व 34 में स्थित पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पार्कों में सैर करने के लिए फुटपाथ बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ-साथ सेक्टरों में सरकंडा लगाने के लिए टेंडर भी हो चुके हैं। पार्कों में घास लगाने के कार्य की रूपरेखा तैयार की गई है। इस कार्य को भी बेहतर समन्वय के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed