फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The complainant who reached the public court of Minister Anil Vij with a complaint fell in the heat.

मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंची फरियादी गर्मी में गश खाकर गिरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The complainant who reached the public court of Minister Anil Vij with a complaint fell in the heat.
The complainant who reached the public court of Minister Anil Vij with a complaint fell in the heat. - फोटो : Ambala
अंबाला। मंत्री अनिल विज के जनता दरबार में फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। करीब डेढ़ हजार की भीड़ जनता दरबार में पहुंची तो व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पांच घंटे चले जनता दरबार में मंत्री विज ने करीब 1300 फरियादियों की शिकायतें सुनकर अधीनस्थों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई फरियादी गर्मी के कारण मौके पर गश खाकर गिर गए। मंत्री विज के पास लोग पहले जाने के लिए जल्दबाजी करने लगे, व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस बीच मंत्री के दरबार में जीआरपी की एक कच्ची महिला कर्मचारी ने ईएसआई यानी उनकी सैलरी बनाने वाले अधिकारी पर अभद्र व्यवस्था करने व समय पर सैलरी न देने के आरोप लगाए। मंत्री विज ने महेश नगर निवासी महिला की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए अंबाला जीआरपी के ईएसआई का अंबाला से रेवाड़ी तबादला करने के निर्देश जारी कर दिए, वहीं हिसार के हांसी से आए सिमांत ने श्री काली देवी मंदिर रोड के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल होने व अधिकारियों की मिलीभगत से उसका बजट बढ़ाने का मामला उठाया। इस पर मंत्री विज ने जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उधर, जनता दरबार में किसानों को लेकर भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही।
विज्ञापन

तीन महिलाएं बेहोश होकर गिरी तो वहीं एक बुजुर्ग की बिगड़ी
तबीयत फरियादियों की लाइन में लगी यमुनानगर निवासी नेहा, समालखा निवासी गुलाबों व इसवंती घंटों लाइन में खड़े होने के कारण गर्मी से बेहाल हो गई और गश खाकर गिर गई। वहीं पानीपत निवासी रणधीर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जैसे-तैसे पुलिस मुलाजिमों सहित लोगों ने उन्हें संभाला। गुलाबों का कहना था कि मेरी बहन इसवंती के बेटे की हत्या कर दी गई थी और कुछ आरोपियों को पकड़ लिया है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। वहीं नेहा के पिता सतीश ने बताया कि उसकी बेटी की शादी कुरुक्षेत्र में हुई थी। ससुराल वालों ने बेटी को बाहर निकाल दिया था यहीं फरियाद लेकर वह अलसुबह अंबाला पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल खिलाड़ी ने लगाए मारपीट के आरोप, बोली: पुलिस वाले भी शामिल
पानीपत जिले के गांव किडोली प्रहलादपुर निवासी नेशनल खिलाड़ी साक्षी ने बताया कि वह कबड्डी की खिलाड़ी है तथा छ: महीने पहले उसने नेशनल गेम खेली थी, खेलों इंडिया में भी उसका चयन हो गया हैं। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश रखते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की तथा उसके कई अंगों पर भी गहरी चोट पहुंचाई इतना ही नहीं उसकी टांग भी तोड़ दी ताकि वह खेलों में आगे न आ सकें। साथ ही पुलिस मुलाजिमों के बिना वर्दी आने व मारपीट के आरोप भी लगाए। विज ने पुलिस प्रोटेक्शन व एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। हालांकि कुछ देर बाद ही दूसरा पक्ष भी मंत्री के समक्ष पहुंचा तो पुलिस ने जांच के लिए एसपी को पत्र भेजा।

The complainant who reached the public court of Minister Anil Vij with a complaint fell in the heat.

The complainant who reached the public court of Minister Anil Vij with a complaint fell in the heat.- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed