{"_id":"6952e248d876785d0c0f3e35","slug":"the-commission-agents-of-the-new-vegetable-market-met-the-market-committee-chairman-ambala-news-c-36-1-amb1003-155521-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मार्केट कमेटी चेयरमैन से मिले नई सब्जी मंडी के आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मार्केट कमेटी चेयरमैन से मिले नई सब्जी मंडी के आढ़ती
Tue, 30 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नई सब्जी मंडी के आढ़तियों ने सोमवार को मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सिंह उगाड़ा से मुलाकात की। आढ़तियों ने चेयरमैन को जगह की कमी और आढ़तियों को आ रही समस्याओं बारे अवगत करवाया। इस पर चेयरमैन ने जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
न्यू सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान अमरनाथ ने बताया कि आढ़तियों के पास पुरानी मंडी में 40 वर्ष से लाइसेंस था और अब दस वर्ष नई सब्जी मंडी में कार्य कर रहे हैं। यहां शेड की लागत 23 करोड़ 75 लाख थी, जबकि आढ़तियों से करीब 45 करोड़ ले लिए गए। मंडी में दुकानें तो ज्यादा काट दी गई, मगर शेड की कमी है। दुकानों के साथ शेड भी बनाकर दिए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि जो भी नया आढ़ती मंडी में दुकान लेता है, वह उनको उठने के लिए कहता है, जबकि मंडी उन्होंने बसाई है। मार्केट कमेटी चेयरमैन ने उनको एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। मंडी में करीब 150 आढ़ती हैं।
मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सिंह उगाड़ा ने बताया कि आढ़तियों ने उनसे मुलाकात की थी। मंडी में शेड में जगह को लेकर समस्या बताई जा रही है। मंडी का नक्शा बनवाया जा रहा है। सभी को बराबर बांटकर जगह दी जाएगी ताकि किसी भी आढ़ती को दिक्कत न आए। इसको लेकर कार्य किया जा रहा है।