फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The cold became fierce, the fog stopped the pace

ठंड हुई प्रचंड, कोहरे ने थामी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The cold became fierce, the fog stopped the pace
अंबाला में मानव चौक के पास स्थित छाया घना कोहरा। - फोटो : Ambala
अंबाला। इन दिनों प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने अपने दर्शन दिए लेकिन बर्फीली हवा के आगे सूरज की किरणें भी बेअसर ही रहीं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी तक बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुए हिमपात के चलते उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। पंजाब, हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्र में भी हिमपात का असर बढ़ी ठंड के रूप में दिखाई दे रहा है। जिले में ठंड के साथ सुबह घना कोहरा असर दिखा रहा है। दोपहर को थोड़ी देर के लिए सूरज दिखे तो ठंड से हल्की राहत मिली, लेकिन वह फिर बादलोें में समा गया। शाम होते-होते ठंड ने फिर प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। आलम यह रहा कि घर की चहारदीवारी के भीतर भी लोग ठिठुरन और गलन महसूस करते रहे। सुबह-शाम की ठंड नश्तर की भांति चुभ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भी काफी ठंडी रही। आसमान पर बादल और ठंडी हवा ने देर सुबह तक लोगों को बिस्तर से निकलने नहीं दिया। दोपहर के वक्त सूरज निकला पर उनकी किरणों में दम नहीं था। लोग धूप लेने बाहर तो निकले पर कुछ देर बाद सूरज फिर बादलों में छिप गया। शाम होते ही गलन और बढ़ गइ। लोग घरों में दुबकने लगे। ठंड से बचने के लिए किसी ने अलाव का सहारा लिया तो कोई गरम में लिपटा रहा। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed