फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The climate remained clear after Diwali

Ambala News: दिवाली के बाद साफ रही आबोहवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The climate remained clear after Diwali
अंबाला सिटी। प्रदेश के कई जिलों में दीपावली के बाद प्रदूषण से हालात बिगड़ गए हैं। अंबाला की बात करें तो सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 112 रहा। यानी दीपावली के बाद भी अंबाला की हवा ज्यादा खराब नहीं हुई। बीते रविवार को अंबाला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 111 और शनिवार को 113 रहा था। यह भी दूसरे शहरों से बेहतर है।
विज्ञापन

बता दें कि दीपावली से कुछ दिन पहले तो प्रदूषण के कारण वातावरण बिगड़ा था, मगर हल्की बारिश होने और हवा चलने से मौसम साफ हो गया। बीच-बीच में हवा की गुणवत्ता खराब हुई थी। इसी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। धान की कटाई होने से खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही थी, मगर सीजन लगभग खत्म हो गया है। इसका असर भी यह देखने को मिला कि मौसम साफ है।
विज्ञापन

अंबाला जिले के आसपास लगने शहरों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब रिकॉर्ड की गई है। दीपावली के बाद इन शहरों में स्थिति ज्यादा बिगड़ी है। इन शहरों में कुरुक्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स 307, कैथल में 361, चंडीगढ़ में 232, यमुनानगर में 259 रिकॉर्ड किया है। यह निम्न श्रेणियों में आता है। इन शहरों में दीपावली के बाद प्रदूषण बढ़ा है। हवा में प्रदूषण बढ़ने से बीमारियां भी बढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी आंशिक बादलवाई की संभावना
जिले का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से राज्य में रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में 13-14 नवंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई होने की संभावना है। वहीं, अब धीरे-धीरे दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शाम 6 बजे के बाद ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे तक भी मौसम में ठंड हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed