फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The clerk who came down for blood donation said - will always be ahead in the service of the country

Ambala News: रक्तदान को उतरे लिपिक बोले- देश सेवा में हमेशा रहेंगे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The clerk who came down for blood donation said - will always be ahead in the service of the country
अंबाला सिटी। लिपिकीय वर्ग संगठन व अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सिटी के गुरुद्वारा साहिब श्री बादशाही बाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने भाग लेते हुए 42 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर में सिटी के मिशन अस्पताल की ओर से टीम ब्लड बैंक के इंचार्ज कृष्ण लाल के नेतृत्व में पहुंची। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य कार्यकारिणी सदस्य सीएडब्लूएस जोनल डिपार्टमेंटल को-ऑर्डिनेटर रमेश जांगड़ा ने किया। रमेश जांगड़ा ने कहा कि समाजसेवा के कार्यों में सभी को हिस्सेदारी रखनी चाहिए। लिपिकीय संगठन प्रधान ने कहा कि क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरने के 28वें दिन क्लेरिकल एसोसिएशन ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन



अच्छी सोच रख करें कार्य
सीएडब्लूएस राज्य संगठन जोनल को-ऑर्डिनेटर रमेश जांगड़ा ने कहा कि देशहित के कार्य करने के लिए सभी को अच्छी सोच रखकर ही कार्य करना चाहिए। लिपिकीय वर्ग ने पिछले दिनों प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हड़ताल पर रहते हुए भी आमजन की सेवा करने का सराहनीय कार्य किया। इसी प्रकार रक्तदान शिविर लगाकर कहीं न कहीं देशहित में यह कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिकों के सम्मान में लगाया शिविर
लिपिकीय वर्ग संगठन के विशेष मुख्य सलाहकार विजय कुमार ने कहा कि लिपिकीय वर्ग ने सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों को सम्मान देने की दृष्टि से यह शिविर लगाया है। लिपिकीय वर्ग के सभी कर्मचारी देश व आमजन की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समाजसेवा के कार्यों में सभी को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए, तभी देश उन्नति की राह पर चलेगा।



सरकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचाई
लिपिकीय वर्ग संगठन के प्रधान सुमित कुमार का कहना है कि जिस प्रकार लिपिकीय वर्ग ने सरकार की सभी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए धरातल पर कार्य किया। उसी प्रकार यह रक्तदान शिविर लगाकर देश सेवा का कार्य किया है। रक्तदान करने से हम किसी के बहुमूल्य जीवन को बचा सकते हैं। वर्ष में एक बार रक्तदान करने का लक्ष्य करना चाहिए।

शरीर रहता है स्वस्थ
लिपिकीय वर्ग संगठन के मीडिया को-ऑर्डिनेटर ओमबीर का कहना है कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार से विकास होता है। रक्तदान करने से ही हमारे शरीर को निरोगी काया मिलती है। वहीं शरीर में नए रक्त का संचार भी होता है। जिससे शरीर में और ज्यादा रक्त बनाने की समता में बढोतरी होती है। रक्तदान करने से शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है।


रक्दान से बड़ा कोई दान नहीं
लिपिकीय वर्ग संगठन के को-ऑर्डिनेटर विनोद कुमार का कहना है कि रक्तदान करना मानो किसी दूसरे को जीवन दान देने के बराबर होता है। एक रक्त ही है जो किसी अन्य इंसान की जान बचा सकता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए सभी को अपने जीवन में प्रति वर्ष रक्तदान करना चाहिए व दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed