फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city is full of illegal hoardings

Ambala News: शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
The city is full of illegal hoardings
अंबाला सिटी। शहर में जगह-जगह अवैध होर्डिंग की भरमार है लेकिन नगर निगम की ओर निर्धारित 12 जगहों पर होर्डिंग लगाने के लिए लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अभी निगम की 32 में से 12 जगह खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

इन जगहों को होर्डिंग लगाने को लेकर देने के लिए निगम दिसंबर माह में ई-ऑक्शन करेगा। निगम की ओर से अभी तक 20 जगहों को किराए के लिए दिया गया है, जबकि बाकी 12 जगह अभी खाली पड़ी हैं। ज्यादातर अंबाला-हिसार, अंबाला चंडीगढ़ और अंबाला-राजपुरा हाइवे की साइट खाली पड़ी हैं। इन जगहों को किराए पर देने के लिए अब निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, शहर में निगम की बिना अनुमति के ही लोग निजी व कमर्शियल होर्डिंग लगा रहे हैं। इससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। निगम कई बार होर्डिंग उतारने के लिए कार्रवाई कर चुका है। इसके बाद फिर यह होर्डिंग शहर में लग जाते हैं। निगम ने शहर के अंदर चौक-चौराहों पर लगे होर्डिंग उतारने के लिए दोबारा कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग लगाने के लिए निगम ने चिन्हित की है जगह
शहर में नगर निगम के क्षेत्र में 32 जगह ऐसी हैं, जहां निगम की अनुमति के साथ होर्डिंग व फ्लैक्स लगाए जा सकते हैं। निगम ने पहले इनमें से 20 जगहों को पहले किराए पर दे रखा है। इन जगहों पर होर्डिंग निगम की अनुमति से लगाए जा रहे हैं, जबकि 12 ऐसी जगह हैं, जहां ई-ऑक्शन में साइट को लेने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब इन साइट को दोबारा से ई-ऑक्शन किया जाएगा।

इन होर्डिंग के लिए निगम तय करता है रेट
नगर निगम के जेई सहजप्रीत सिंह ने बताया कि शहर में निगम ने 32 जगह चिन्हित की गई हैं, जहां निगम की अनुमति से होर्डिंग लगा सकते हैं। अभी 32 में से 12 जगह को ई-ऑक्शन के जरिए होर्डिंग के लिए दिया जाना है। निगम होर्डिंग लगाने के लिए रेट तय करता है। ई-ऑक्शन के जरिए कंपनी को यह जगह अलॉट की जाती हैं। यह खाली जगह ई-ऑक्शन पर देने से निगम के राजस्व में इजाफा होगा। दिसंबर माह में ही ई-ऑक्शन के लिए देने के लिए पोर्टल पर आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed