फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city council will run a campaign to fill the treasury

Ambala News: खजाना भरने के लिए अभियान चलाएगी नगर परिषद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The city council will run a campaign to fill the treasury
अंबाला। खाली खजाने को भरने के लिए नगर परिषद जल्द ही विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत लंबित संपत्ति कर की वसूली होगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के खात्मे से पहले नगर परिषद ने अभियान चलाकर लगभग 50 लाख रुपये की वसूली की थी। जबकि बकायेदारों को समय दिया था कि वो खुद ही अपने लंबित संपत्ति कर को जमा करवा दें। इसके बावजूद अभी भी अंबाला छावनी के लगभग 40 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर पांच से पचास हजार रुपये तक संपत्ति कर बकाया है। अब ऐसे संपत्ति धारकों को फोन पर सूचित भी किया जा रहा है। इससे अगर उनकी संपत्ति आईडी में क्षेत्रफल या अन्य किसी प्रकार की खामी है तो उसे तुरंत दुरुस्त करा लें।

होगी सीलिंग की कार्रवाई
नगर परिषद ने पहले ही संपत्ति धारकों को नोटिस जारी कर दिए थे। बावजूद इसके अभी भी संपत्ति धारक गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद अब सख्त कार्रवाई करेगा। इसके तहत संपत्तियों को सील किया जा सकता है। हालांकि अभी उन्हें फोन के माध्यम से चेताया जा रहा है। नगर परिषद से प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग छह करोड़ का संपत्ति कर लोगों की तरफ बकाया है।
विज्ञापन

वर्जन
लंबित संपत्ति कर की प्राप्ति के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पहले भी संपत्ति धारकों को नोटिस जारी किए थे तो कुछ ने पैसे जमा करा दिए थे लेकिन अब कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई है। इसलिए अब सख्ती की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, सचिव नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed