फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The churches echoed with the praises of Lord Jesus.

Ambala News: प्रभु यीशु के जयकारों से गूंजे गिरजाघर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The churches echoed with the praises of Lord Jesus.
अंबाला सिटी। अंबाला के सभी गिरिजा घरों में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोग प्रभु यीशु के जयकारों के साथ प्रार्थना सभाओं में भाग लेने पहुंचे। गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर क्रिसमस केक काटे।
विज्ञापन

इस मौके पर जहां प्रार्थनाएं सभा आयोजित की गई, वहीं शोभायात्राएं भी धूमधाम से निकाली गई। बता दें कि अंबाला सिटी के कालका चौक स्थित करुणा हाउस ऑफ प्रेयर चर्च और माउंट जॉयन चर्च, सेक्टर-9 के मुक्ति दरबार चर्च, मिक्सी चौक सीएनआई चर्च में क्रिसमस-डे आयोजित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएनआई चर्च के पादरी बानी ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही कलिसिया के लोगों को चर्च में आना-जाना शुरू हो गया था। सुबह दस बजे चर्च में प्रार्थना सभा रखी गई थी। जहां पर सांसारिक जीवों के लिए सुख शांति के लिए प्रभु यीशु से प्रेयर की गई। प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु का गीतों के माध्यम से गुणगान किया गया। तत्पश्चात दोपहर एक बजे भंडारा वितरित किया गया। इस मौके पर प्रार्थना सभा में डॉ. सादिक, ब्रनाड़ मसीह, आभास मसीह, आरएस मसीह, अमित लॉरंस मसीह सहित सैकड़ों की संख्या में कलिसिया के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार अंबाला सिटी के निकटवर्ती गांव कालू माजरा स्थित प्रभु यीशु मंदिर में प्रार्थना सभा का शुभारंभ नागपुर से पहुंचे 13 वर्षीय राष्ट्रीय प्रभु प्रचारक रोएल थोराट और पंजाब से आए सात वर्षीय अंतरराष्ट्रीय गोस्पल गायक जैकब गौरया की ओर से प्रभु यीशु से प्रार्थना करने के बाद किया।
सामूहिक प्रार्थना में प्रभु के चुने हुए इन दोनों अभिसक्त दासों ने 24 घंटे की जाने वाली प्रार्थनाओं वाले इस मंदिर में प्रार्थना करते हुए परमेश्वर से सभी के सुखमयी जीवन की मंगलकामनाएं की। इस मौके पर क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जितेन्द्र गौरव विशेष अतिथि और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा प्रतिनिधि के रूप मदन मोहन सरपंच गांव घेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष ब्रदर हमीद मसीह भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला पास्टर एसोसिएशन के प्रधान पास्टर जेपी बब्याल और हरियाणा पास्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर प्रदीप मसीह द्वारा अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस मौके पर प्रभु यीशु मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई।

इसका शुभारंभ मदन घेल और जितेन्द्र गौरव ने प्रभु के पवित्र क्रॉस की झंडी देकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कलिसियाओं के छोटे व युवा बच्चों ने लघु नाटिका एवं मसीह गीतों के द्वारा प्रभु के नाम का गुणगान किया। प्रभु यीशु के जन्मदिवस के पावन अवसर पर क्रिसमस केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed