फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The ceremony of paying the flag by worshiping the land at Ramlila Maidan, staged from September 25

रामलीला मैदान में भूमि पूजन कर झंडे की अदा की रस्म, 25 सितंबर से मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The ceremony of paying the flag by worshiping the land at Ramlila Maidan, staged from September 25
नारायणगढ़। श्री सनातन धर्म महावीर दल (रजि.) ने दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली श्री रामलीला मंचन के लिए संस्था के सदस्यों ने स्थानीय रामलीला ग्राउंड में भूमि पूजन कर झंडे की रस्म अदा की। इससे पहले स्थानीय बजरंग भवन में हनुमान मंदिर में सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना की। उसके बाद सभी सदस्य भगवान राम व श्री हनुमान के जयकारे लगाते हुए रामलीला ग्राउंड में पहुंचे। संस्था के प्रधान प्रीतम लाल गुलाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम 25 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री राम नाटक क्लब के कलाकारों की ओर से रामलीला मंचन किया जाएगा। पांच अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी। छह अक्तूबर को भगवान श्री रामचंद्र के राजतिलक के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। प्रधान ने बताया कि प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिये वीरवार को श्री राम लीला मैदान में भूमि पूजन कर झंडे की रस्म अदा की गई है। इस मौके पर संरक्षक विजय कंसल, पूर्व प्रधान जगदीश चंद वर्मा, रणजीत कपूर, मास्टर शिव कुमार शर्मा, उप प्रधान रामेश्वर शर्मा, कुलबीर कपूर, विनोद वर्मा, मास्टर सतीश अग्रवाल, आदर्श गुप्ता, ओम प्रकाश आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed