फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The body of the woman was found hanging from the peg in the ruined house, the dogs also nailed

खंडहर मकान में खूंटी से लटका मिला महिला का शव, कुत्तों ने भी नोंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The body of the woman was found hanging from the peg in the ruined house, the dogs also nailed
अंबाला शहर। कलाल माजरी में 10 साल से खंडहर में तब्दील हो चुके एक मकान में महिला का शव खूंटी से लटका मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव मकान के शौचालय में लटका हुआ था। इलाके में चारों ओर बदबू फैलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए अंबाला शहर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से इलाके में बदबू आ रही थी। धीरे-धीरे बदबू इतनी बढ़ गई कि घरों के बाहर खड़ा होना तक मुश्किल हो गया था। ऐसा लग रहा था कि कहीं कोई जानवर मर गया है, जिसमें से बदबू आ रही है। पूरी गली में एक ही खंडहर था, इसलिए सफाई कर्मचारियों को बुलाकर सोमवार उन्हें खंडहर में भेजा गया। जैसे ही वह शौचालय में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। गली हुई अवस्था में शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में इलाका पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार ये शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। कुत्तों ने मृतक महिला के एक पैर को बुरी तरह नोचा हुआ था। प्रथमदृष्टया शव करीब 30 से 35 साल की महिला का बताया जा रहा है। शव में कीड़े पड़ चुके थे। सूचना मिलते ही डीएसपी रमेश कुमार, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार, चौकी नंबर तीन प्रभारी एएसआई नवतेज मौके पर पहुंचे। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मकान पूरी तरह से खंडहर था। आसानी से कोई भी घुस सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी खुलासा
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या। उन्होंने बताया कि जिस तरह से खंडहर मकान में शव मिला है, उससे मारकर लटकाने की भी आशंका है। घटनास्थल पर पुलिस को एक लिफाफा भी बरामद हुआ, जिसमें लेडी सूट है। इसके अलावा वहां पैर की चुटकी, कुछ नकली नोट व चटनी का खाली डिब्बा व कूड़ा-कचरा भी पड़ा था। पुलिस ने सभी को एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने अंबाला में गुमशुदा महिलाओं की सूची के जरिए भी जांच शुरू कर दी है ताकि कोई सुराग मिल सके।
दिल्ली और चंडीगढ़ रहते हैं मकान के मालिक
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान स्व. हरीश चंद्र वालिया का है, जिनके दो बेटे हैं। एक बेटा सुनील चंडीगढ़ तो दूसरा बेटा अमित दिल्ली में ही शिफ्ट हो गया है। करीब 10 साल से यह मकान बंद होने के कारण खंडहर में तब्दील हो गया है। मकान का मुख्य दरवाजा भी टूटा हुआ है और दीवार छोटी होने के कारण कोई भी आसानी से मकान में घुस जाता है।
कुरुक्षेत्र से बुलानी पड़ी फॉरेंसिक टीम
पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई थी। अंबाला शहर के फॉरेंसिक डॉक्टर के रिटायर होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला डालने के बाद कुरुक्षेत्र से टीम पहुंची। करीब 12 बजे फॉरेंसिक टीम ने शव को जांचा और साक्ष्य जुटाकर ले गए। चौकी नंबर तीन प्रभारी एएसआई नवतेज का कहना है कि मामले में अभी स्थानीय निवासियों की शिकायत पर ही जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा।

महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। शव अंबाला शहर नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
राम कुमार इंस्पेक्टर, सिटी थाना प्रभारी अंबाला शहर
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed