{"_id":"699cbafcaef9984a3f08c338","slug":"the-body-of-a-youth-who-left-for-orissa-was-found-in-tangri-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158756-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उड़ीसा के लिए निकले युवक का टांगरी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उड़ीसा के लिए निकले युवक का टांगरी में मिला शव
विज्ञापन
नशे का आदी बताया जा रहा युवक, परिजन बोले- मानसिक रूप से परेशान था
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महेश नगर स्थित टांगरी नदी में सोमवार को मुलाना के धनौरी गांव निवासी ललित (28) का शव मिला है। युवक घर से 2 फरवरी को उड़ीसा के लिए निकला था, जहां वह ड्राइवरी करता था। पुलिस के अनुसार, युवक नशे का आदी था। महेश नगर थाने के जांच अधिकारी जय गोपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। वह गांव के ही किसी दोस्त की बाइक लेकर आया था।
परिजनों का था इकलौता बेटा
मृतक के पिता मनफूल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान भी था। पुलिस ने इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। ललित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह 2 फरवरी को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपनी ड्यूटी के लिए उड़ीसा जा रहा है। इस बीच कब वह अंबाला आ गया था इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सोमवार सुबह सूचना मिली तो मौके पर आकर बेटे को पहचाना था।