{"_id":"670dae47c96133995e015297","slug":"the-beauty-of-the-golden-jubilee-park-was-eclipsed-ambala-news-c-36-1-sknl1003-131141-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्वर्ण जयंती पार्क की सुंदरता को लगा ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्वर्ण जयंती पार्क की सुंदरता को लगा ग्रहण
विज्ञापन
छावनी की लाल कुर्ती स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के गेट पर पसरी गंदगी।
अंबाला। छावनी की लाल कुर्ती स्थित स्वर्ण जयंती पार्क की सुंदरता को कई सालों से ग्रहण लगा हुआ है। इस पार्क में सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। पार्क की देखभाल के लिए न माली है और न ही चौकीदार है। ऐसे में पार्क भगवान भरोसे है।
पार्क में एंट्री गेट पर हर समय गंदगी का अंबार लगा रहता है। इसके साथ ही पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए अधिकतर झूले टूट चुके हैं। वहीं लोगों के बैठने के लिए लगाए गए बैंच भी टूटे हुए हैं। पार्क में रखे डस्टबिन तक टूटे हुए हैं। यहां तक की ओपन जिम का सामान भी टूट रहा है। पार्क में जगह जगह गंदगी पसरी हुई है और गोबर फैला हुआ है। पार्क में लंबी लंबी घास उग रही है। लाल कुर्ती स्थानीय निवासी सुभाष ने बताया कि पिछले कई सालों से पार्क में न तो काई माली है और न ही कोई चौकीदार है ऐसे में पार्क की सफाई या चौकीदारी कैसे होगी।
कई बार नगर परिषद को माली और चौकीदार के बारे में कहा गया है। लेकिन आज तक दोनों में से किसी का भी प्रबंध नहीं हुआ। नवीन यादव ने बताया कि पार्क में अधिकतर लाइटें बंद रहती है। शाम होते ही पार्क में अंधेरा पसर जाता है। इस दौरान कई नशेड़ी और शराबी रातभर पार्क में घुसे रहते हैं। सुभाष जोशी ने बताया कि पार्क की बदहाल हालत को देखते हुए कोई भी पार्क में सैर करने नहीं जाता है। पार्क में पेड सूख चुके हैं, और पेड उखड़कर गिरे हैं। इस और आज तक किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। सानू का कहना है कि पार्क में बिजली के खंभे लगे हुए है।
विज्ञापन
इन बिजली के खंभे पर दो बिजली के मीटर लगे हुए है जो जमीन पर लटक रहे हैं, और उनके ढक्कन खुले हुए है। अगर किसी को करंट लग गया तो इसका कौन जिम्मेदार होगा। सुनील दत्त ने बताया कि पार्क में फाउंटेन आधा अधूरा फाउंटेन बनाया गया था। जिसे आज तक पूरा ही नहीं किया गया है। निर्मल ने बताया कि पार्क के गेट पर अधिकतर गंदगी पड़ी रहती है। इसके अलावा पार्क में कई पेड़ सूख चुके हैं, इन सूखे पेड़ों की ओर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं देते।
वर्जन
लाल कुर्ती में स्वर्ण जयंती पार्क को चेक करवाया जाएगा और जो भी समस्या है उसे दूर करवा दिया जाएगा।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।