फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The administration is keeping an eye on those selling crops fraudulently, they will be sold only after verification.

Ambala News: फर्जी तरीके से फसल बेचने वालों पर प्रशासन की नजर, सत्यापन के बाद ही बिकेगी

Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The administration is keeping an eye on those selling crops fraudulently, they will be sold only after verification.
शहर के नई अनाज मंडी में फसल की तोलाई करते हुए खरीद एजेंसी व मार्केट कमेटी अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। धान सीजन में मंडियां फुल होने लगी हैं। सीजन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। मंडियों में फर्जी तरीके से फसल न बिके, इसलिए आंकड़ा सत्यापित किया जा रहा है। कई किसानों की फसल व जमीन रिकॉर्ड पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो रहे, ऐसे किसानों के जमीनी रिकॉर्ड को प्रशासन की ओर से सत्यापित किया जा रहा है ताकि उनको दिक्कत न आए। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भी कई किसानों का जमीन रिकॉर्ड मिसमैच हो रहा है। कई किसानों की ओर से किए गए आवेदनों में मेरी फसल मेरा ब्योरा, पटवारी की गिरदावरी और हरसेक के डाटा में सही मिलान नहीं हो रहा है। इस मिसमैच डाटा का भी प्रशासन की ओर से मिलान किया जा रहा है, जिससे किसानों को सही मुआवजा मिल सके।


कई किसानों की फसल व जमीन रिकॉर्ड पोर्टल पर नहीं दिख रहा
अभी भी कई किसान ऐसे हैं, जिनकी फसल पोर्टल पर नहीं दिख रही। जब वह मंडी में पहुंच रहे हैं तो उनका गेट पास नहीं कट रहा। ऐसे किसानों का अभी मैन्युअल गेट पास काटा जा रहा है। किसानों का आंकड़ा राजस्व विभाग की ओर से सत्यापित किया जा रहा है। किसानों की फसल का सत्यापन एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार व पटवारियों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन




बिना जीपीएस के दौड़ रहे ट्रक, हो रही देरी

अंबाला जिले में 178 राइस मिलर्स पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। जिले में करीब 76 ट्रकों में मंगलवार तक जीपीएस अपडेट हो गया था, जबकि करीब 214 ट्रकों में जीपीएस नहीं चला था। इन ट्रकों में जीपीएस को कंपनी की ओर से चलाया जा रहा है। डीएफएससी अपार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 76 ट्रकों में जीपीएस चल गया था। इसके अलावा का बाकी ट्रक में भी जीपीएस को चलवाया जा रहा है, उनकी लाइव लोकेशन मुख्यालय में जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को भुगतान के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एक-दो दिन में यह भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिन किसानों की फसल पोर्टल पर सत्यापित नहीं हो रही है। उन किसानों के अभी मैनुअल गेट पास काटे जा रहे हैं ताकि उनको फसल बेचने में कोई दिक्कत न आए। इसके साथ ही मिसमैच डाटा का भी मिलान किया जा रहा है।

- दर्शन कुमार, एसडीएम, अंबाला शहर।



किसानों की फसल को राजस्व विभाग की ओर से सत्यापित किया जा रहा है। मिसमैच डाटा भी राजस्व विभाग की ओर से ही सत्यापित किया जाएगा। कृषि विभाग की ओर से पोर्टल पर किसानों की फसल को सत्यापित किया गया है।


- डाॅ. जसविंद्र सैनी, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।



मंडियों में लगातार पहुंच रहा धान, उठान हो रहा धीमा

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। जिले की मंडियों में लगातार धान की आवक हो रही है। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में सीजन जोर पकड़ेगा। दशहरे के बाद मंडियों में जगह फुल हो जाएगी। शहर नई अनाज मंडी में मंगलवार शाम तक 148244 क्विंटल धान की आवक हो चुकी थी। इसमें 114337 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी थी। 34698 क्विंटल धान का ही उठान हो पाया था, जबकि 83025 क्विंटल धान मंडी में ही पड़ा है। इसकी वजह ट्रकों में जीपीएस सिस्टम न होना भी है, क्योंकि मंडी में अभी ट्रकों की संख्या कम है। जिले में 18 प्रतिशत ही उठान हो पाया था। जिले में मंगलवार शाम तक 89,984 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी थी, जबकि 77,311 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी थी। डीएफएससी एजेंसी की ओर से करीब 66 करोड़ में से 5 लाख का ही भुगतान शाम तक किया गया। इसी तरह हैफेड एजेंसी ने 95 करोड़ में से 6 करोड़ का भुगतान किया।

शहर के नई अनाज मंडी में फसल की तोलाई करते हुए खरीद एजेंसी व मार्केट कमेटी अधिकारी। संवाद

शहर के नई अनाज मंडी में फसल की तोलाई करते हुए खरीद एजेंसी व मार्केट कमेटी अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed