फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused arrested for killing an old man by beating him with a stick

Ambala News: लाठी से पीटकर बुजुर्ग की हत्या आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for killing an old man by beating him with a stick
बराड़ा। गांव राजोखेड़ी में एक बुजुर्ग पर दूसरे बुजुर्ग ने अचानक लाठी वार कर दिए जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। पुलिस को दी शिकायत में राजोखेड़ी निवासी माया देवी पत्नी जरनैल सिंह ने बताया कि उसका सगा भाई पाला राम भी उसी के गांव में उसके घर से कुछ दूरी पर मोहाली पंजाब से आकर बस गया था। पाला राम यहां करीब 45 वर्ष से जमीन खरीदकर खेतीबाड़ी का काम करता था।
विज्ञापन

माया देवी ने बताया कि पाला राम के बेटे की पत्नी रानी और गांव के ही मामचंद के बेटे की पत्नी गीता रानी दोनों आपस में फोन पर बातचीत करती थीं और दोनों बाजार में भी सामान लेने जाती थी। जिससे मामचंद नाखुश था।
विज्ञापन

माया देवी के पति जरनैल सिंह ने बताया कि उसका जीजा करीब 68 वर्षीय पाला राम 7 जुलाई सांय 5 बजे उनके घर आया था कि उनका पड़ोसी मामचंद गालियां देने लगा। जब पालाराम घर से बाहर निकला को मामचंद ने लाठी से पालाराम के सिर पर कई वार किए। मामचंद की पत्नी प्रकाशो के हाथ में भी डंडा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बीच बचाव करने के लिए मायादेवी आई तो प्रकाशो देवी ने पालाराम और मायादेवी पर डंडे से वार किए। इतने में लोग इकट्ठे हो गए और मामचंद व उसकी पत्नी प्रकाशो अपने घर में घुस गए। पाला राम को गंभीर हालत में बराड़ा सीएचसी ले गए, जहां से उसे एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल किया गया। जहां इलाज के दौरान पालाराम की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फोटो- 54
वर्जन

पुलिस ने पहले धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन पाला राम की मौत होने के बाद धारा 302 भी जोड़ी गई और आरोपी मामचंद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुलशन कुमार, थाना प्रभारी बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed