फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   temple doors open, devotee long ques

खुले दुर्गा मंदिरों के कपाट, भक्तों की लगी कतारें

Sat, 09 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 09 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
temple doors open, devotee long ques
खुले दुर्गा मंदिरों के कपाट, भक्तों की लगी कतारें - फोटो : Amar ujala
शुक्रवार को पहले नवरात्र के दिन मां के भक्तों के लिए दुर्गा मंदिरों के कपाट खुल गए हैं। अल सुबह से लेकर ये कपाट देररात तक खुले रहेंगे, दोपहर के वक्त केवल थोड़ी देर के लिए इन कपाटों को बंद किया जाएगा। उसके बाद पूरा दिन ऐतिहासिक दुर्गा मंदिरों में ये कपाट मां भक्तों के लिए दर्शनों हेतु खुले रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले दिन तमाम दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने अपने घरों में भी घट स्थापना कर नवरात्र व्रत का संकल्प लिया। जौ की बिजाई के साथ-साथ विधिविधान के साथ मां की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने अपने घरों में दुर्गा स्तुति का पाठ भी आरंभ किया। महिलाओं व युवतियों के साथ-साथ किशोरों व युवाओं ने भी मां के व्रत रखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को वैसे तो तमाम दुर्गा मंदिरों को सजाया गया था। लेकिन अंबाला सिटी के भद्रकाली दुखभंजनी मंदिर, मां अंबिका देवी मंदिर, शुकलकुंड रोड स्थित काली मंदिर, बलदेव नगर काली मंदिर, कैंट में काली बाड़ी मंदिर, सनातन धर्म दुर्गा दरबार, मां नयना देवी मंदिर बलाना, माता वैष्णों देवी मंदिर एकता विहार, मां दुर्गा मंदिर जैन नगर, माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना, त्रिलोकपुर व शहजादपुर में भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह भक्त अपनी मां को चुनरी चढ़ाने और नारियल चढ़ाने के लिए लाइन लगाकर घंटों कतार में खड़े रहे। इन सभी मंदिरों में सुबह पुरोहितों द्वारा विधिविधान से मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद भक्तों ने मां के दर्शन शुरू किए।

उधर, नवरात्र की शुरूआत को लेकर ट्विनसिटी के मंदिरों में माता रानी के स्वरूप को फूलों से आकर्षक अंदाज में सजाया गया था। जिसके समक्ष सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद हासिल किया। तमाम मंदिर सुबह से लेकर देररात तक मां के जयकारों से गूंजते रहे और इस दौरान प्रसाद वितरण का भी इंतजाम किया गया था। दूसरी ओर, कई मंदिरों में नवरात्रों को लेकर कीर्तन मंडलियों की ओर से कीर्तन कर माता रानी के भजनों का गुणगान किया गया। जिसमें महिलाओं श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे।  
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed