फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperature dropped due to strong winds, chances of rain till 22

Ambala News: तेज हवाओं से गिरा तापमान, 22 तक बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to strong winds, chances of rain till 22
अंबाला सिटी। लगातार एक सप्ताह भीषण गर्मी के बाद मंगलवार सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से शाम तक बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की बारिश भी हुई। पिछले 24 घंटे में 8.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, अधिकतम तापमान में 24 घंटे में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले दो दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 11.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 22 जून तक तेज हवा चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आज मौसम में परिवर्तन होने के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवा में बदलाव और आंशिक रूप से बादल छाने आने व धूलभरी हवा चलने के आसार हैं। इसके साथ ही राज्य में 19 जून से प्री-मानसून हवा के आने की संभावना बन रही है। मौसम में फिर से बदलाव आने से वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

----
पिछले दिनों इतना रहा तापमान
तारीख अधिकतम तापमान
12 जून 41.5
13 जून 38.2
14 जून 42.8
15 जून 36.5
16 जून 35.8
17 जून 31.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed