फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers including students are being negligent

छात्रों सहित अध्यापक बरत रहे लापरवाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers including students are being negligent
अंबाला छावनी स्थित सरकारी स्कूल में बिना मास्क लगाए पढ़ाई करते बच्चे। - फोटो : Ambala
कोरोना एक बार फिर स्कूलों तक पहुंच गया है। गत दिवस ही एक स्कूल के चार छात्र कोरोना से संक्रमित मिले हैं। वहीं वीरवार को भी एक अन्य छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद भी स्कूलों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। न तो स्कूलों में मास्क का प्रयोग हो रहा है और न ही सैनिटाइजर का।
विज्ञापन

वीरवार को भी राजकीय स्कूल रामबाग रोड में ऐसा ही दृश्य दिखाई दिया। जहां छोटे-छोटे बच्चे बिना मास्क के दिखाई दिए। न स्कूल के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर दिखाई दिया। ऐसा दृश्य केवल एक स्कूल का नहीं, बल्कि जिले भर के सरकारी व निजी स्कूलों का है। जहां पर पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर बाकायदा शिक्षा विभाग की ओर से पत्र भी जारी किया गया था कि सभी छात्र व अध्यापक कोरोना नियमों का पालन करवाए। इसके बाद भी स्कूलों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सख्ती बरतने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग भी शिक्षा विभाग को सख्ती से कोरोना नियमों का पालन करने के आदेश जारी करने की तैयारी कर रहा है। ताकि स्कूलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूलों में सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जहां पर छात्रों के सैंपल लेने के साथ-साथ शिक्षकों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। ताकि कोरोना का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही दोबारा से कोरोना नियमों का पालन करने के लिए लेटर जारी किया जाएगा और स्वयं ही चेकिंग अभियान भी चलाएंगे। जहां लापरवाही मिलेगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अनूप जांगड़ा, डीईईओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed