फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   teacher will taught about agriculture to students

अब शिक्षकों के जरिए खलिहानों में जगेगी अलख

Mon, 07 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 07 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

कृषि विभाग को पिछले काफी समय से अहसास है कि स्टाफ की कमी कहीं न कहीं कृषि के प्रचार-प्रसार में आड़े आ रही है। जिसके चलते कृषि विभाग अपनी बात सहज तरीके से अंबाला के 470 गांवों तक नहीं पहुंचा पा रहा है। इसी को लेकर कृषि विभाग अब अलख नाम से एक नई पहल शुरू करने जा रहा है।

जिसके तहत कृषि विभाग अब शिक्षकों के जरिए अपनी एग्रीकल्चर टिप्स खेत खलिहानों में किसानों तक पहुंचाएगा। इस योजना का खाका कृषि विभाग अंबाला ने तैयार कर लिया है और डीसी ने भी कृषि विभाग के इस प्रयास की सराहना की है। दरअसल, कृषि विभाग का ये प्रोजेक्ट अंबाला में बतौर पायलट प्रोजेक्ट के कृषि उपनिदेशक गिरीश नागपाल की देखरेख में शुरू किया जाएगा। कृषि विभाग जल्द ही इस योजना को अब शुरू करने वाला है।

विज्ञापन

इस तरह शिक्षक कृषि प्रसार में करेंगे काम

कृषि उपनिदेशक की इस योजना के तहत जिले के सरकारी व अर्धसरकारी हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों का सहयोग लिया जाना है। इन सभी स्कूलों के एक-एक टीम को कृषि विभाग कृषि प्रसार कार्य के लिए तैयार करेगा। इन सभी स्कूलों के एक-एक टीचर को कृषि विभाग पूरी ट्रेनिंग देगा।

उसके बाद ये शिक्षक अपने स्कूलों में काम करेंगे। उधर, कृषि विभाग कृषि संबंधी तमाम जानकारियां व सुझाव एसएमएस के जरिए शिक्षकों को भेजेंगे। ट्रेनिंग पाने वाले शिक्षक इस एसएमएस को समझेंगे और फिर उस जानकारी को सरल तरीके से स्कूलों की मॉर्निंग असैंबली के बाद छात्रों को बताएंगे। कृषि विभाग का मानना है कि चूंकि गांव में अधिकतर छात्र किसानों के होते हैं, इसलिए कृषि विभाग एग्रीकल्चर टिप्स शिक्षकों को देगा, शिक्षक मॉर्निंग असैंबली में वे टिप्स छात्रों को देंगे और छात्र वही टिप्स अपने-अपने घरों में जाकर अपने किसान परिजनों को देंगे। इस दौरान शिक्षक जरूरी एग्रीकल्चर टिप्स को बकायदा छात्रों की कापी पर नोट भी करवाएंगे, ताकि घर जाकर उन्हे संबंधित जानकारी अपने परिजनों से सांझा करने में दिक्कत न आए। इस तरह कृषि विभाग शिक्षकों के माध्यम से खेत-खलिहानों में काम करने वाले किसानों तक पहुंचेगा।

विज्ञापन


अलख नाम की योजना के तहत शिक्षकों को खास ट्रेनिंग दी जाएगी। 8 सितम्बर को सुबह दस बजे पंचायत भवन अम्बाला शहर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें जिला के राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसीपल, मुख्याध्यापक व अध्यापक भाग लेंगे। उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने इस मामले में मार्गदर्शन किया था, जिसके बाद इस पॉयलट प्रोजेक्ट को अंबाला से शुरू किया जाएगा।

-गिरीश नागपाल, कृषि उपनिदेशक, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed