टीचर के पीटने पर छात्रा बेहोश
सिटी के एक सरकारी स्कूल में दो दिन पहले 11वीं कक्षा की छात्रा को टीचर ने थप्पड़ जड़ दिए। जिससे वह बेहोश हो गई। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद छात्रा को घर भेज दिया।
छात्रा के परिजन रामकरण ने कहा कि उनकी 17 वर्षीय पोती सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को उनकी पोती स्कूल गई हुई थी। उनकी पोती की हालत बिगड़ने के बारे में स्कूल से सूचित किया गया। उन्होंने पोती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी पोती ने परिजनों को बताया कि स्कूल में टीचर ने सिर में थप्पड़ जड़ दिए। जिससे वह बेहोश हो गई और उसकी एकदम से तबीयत खराब हो गई। उधर, टीचर का कहना है कि स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के दौरान कई बार बच्चों को डांटना व पीटना भी पड़ जाता है। लेकिन छात्रा की हालत पहलेे भी खराब थी। छात्रा के घर के जाकर उसकी तबीयत के बारे में पूछा है। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत की है।