{"_id":"67548430795eb90d1106905f","slug":"tb-will-be-tested-with-ai-enabled-x-ray-machine-ambala-news-c-36-1-ame1006-134027-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एआई युक्त एक्सरे मशीन से होगी टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एआई युक्त एक्सरे मशीन से होगी टीबी की जांच
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में अभियान की शरूआत करते हुए उपायुक्त और सीएमओ। संवाद
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त अभियान के तहत निक्षय शिविर अभियान की शुरूआत की गई। 100 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 400 गांवों में जाकर मरीजों की जांच करेंगी। मरीजों की जांच के लिए विभाग की टीमें एआई (आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस) युक्त एक्सरे मशीन हेड हेल्ड का इस्तेमाल करेगी। इस मशीन से मौके पर ही टीबी का पता चल जाएगा। इससे मरीजों का उसी समय से उपचार शुरू हो जाएगा। यह मशीन बीते माह ही मिली है। इस मशीन की रिपोर्ट टेस्ट होते ही मिल जाएगी।
एक दिन तीन से चार गांव कवर किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि लोगों को फायदा मिलेगा। शनिवार को उपायुक्त कैंप कार्यालय में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने शिविर को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएमओ राकेश सहल भी मौजूद रहे। यह अभियान मार्च महीने तक जारी रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की एबुलेंस
विभाग ने अभियान के लिए एबुलेंस भी तैयार कर ली है। गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा लगाए जाने वाले शिविर में लोगों के मौके पर ही एक्सरे होंगे। इसके अलावा टीबी मरीजों की रिपोर्ट आनलाइन ही टीबी रोग विशेषज्ञ के पास भेजी जाएगी। पहले मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा गांवों में जाकर की जाने वाली स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई आशंकित टीबी मरीज मिलता था तो उसे एक्सरे के लिए नागरिक अस्पताल भेजा जाता था।
विज्ञापन
अब तक 43197 मरीजों की जांच
जिला अंबाला में अब तक 43197 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 3026 मरीज टीबी से संक्रमित पाए गए हैं। वही 2246 मरीज ऐसे हैं जिनका उपचार इसी वर्ष शुरू हुआ है। जिले में पुरुष मरीजों की संख्या 1381 है तो वहीं 985 महिला मरीज हैं। इसके साथ ही शून्य से 14 वर्ष के 88 बच्चे संक्रमित मिले हैं।
विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान में 100 दिनों तक मरीजों की जांच की जाएगी। इसके लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। इस अभियान की रिपोर्ट पंचकूला भी जाएगी।
डॉ़ सीमा, डीटीओ अंबाला।