फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Taunting your loved ones is ruining your relationship

Ambala News: अपनों के ताने बिगाड़ रहे रिश्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Taunting your loved ones is ruining your relationship
अंबाला सिटी। घरेलू मामलों में अपनों की जली कटी बातें आपसी विवाद को बढ़ावा दे रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एडीआर सेंटर में प्रत्येक माह 40 से 50 नए मामले सिर्फ घरेलू विवादों के आ रहे हैं। रोजाना के आंकड़े को देखें तो रोजाना करीब दो मामले एडीआर में अतिरिक्त सुनवाई के लिए पहुंच रहे हैं। इन विवादों में ज्यादातर देखने में आया है कि परिवार के अन्य सदस्य पति व पत्नी को ताने मारते हैं। जिसके कारण विवाद थानों व कोर्ट तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में एडीआर सेंटर मदद का हाथ बनकर इन मामलों को सुलझाने में जुटा हुआ है। प्रत्येक माह एडीआर सेंटर में 10 मामलों का निपटारा हो रहा है।
विज्ञापन

छह महीने तक होती है काउंसलिंग
एडीआर सेंटर में जब भी मामला आता है तो दोनों पक्षों को बुलाया जाता है। इसके बाद छह महीने में तीन बार काउंसलिंग करवाई जाती है। जिसके लिए एडीआर की ओर से काउंसलर भी नियुक्त किए गए हैं। तीन काउंसलिंग के बार भी अगर हालात नहीं सुधरते तो उन मामलों को वापिस भेज दिया जाता है। इसके बाद आगे की कार्रवाई दोनों पक्ष अपने आधार पर ही करते हैं।
विज्ञापन

कानूनी मदद भी बनी सहारा
कई बार घरेलू विवादों में महिला या पुरुष पक्ष आर्थिक रूप से कमजोर होता है। ऐसे में एडीआर केंद्र की ओर से अधिवक्ता भी मुहैया करवाया जाता है। यह अधिवक्ता मामले में कानूनी मदद करते हैं। जिसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed