फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tangri water will not enter the cantonment area, embankment work has started

Ambala News: छावनी क्षेत्र में नहीं घुसेगा टांगरी का पानी, तटबंध का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tangri water will not enter the cantonment area, embankment work has started
अंबाला छावनी में टांगरी नदी किनारे बनने वाले तटबंध के कार्य का ​शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री अ
अंबाला। टांगरी नदी का पानी अंबाला छावनी में नहीं घुस पाएगा। पानी को टांगरी नदी किनारे बनाए जा रहे तटबंध रोकेंगे। इस सुविधा से लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी होगी, वहीं उन्हें हर बार बारिश के कारण टांगरी नदी में आने वाले पानी के नुकसान से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

हरियाणा के उर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को रामपुर सरसेहड़ी से जगाधरी रोड तक 2.67 करोड़ रुपये की लागत से टांगरी नदी बांध (तटबंध) को ऊंचा और पक्का करने के कार्य का शिलान्यास किया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि टांगरी के पानी से सभी का बचाव किया जाएगा।
विज्ञापन

जमीन के लिए हो रहे प्रयास
विज ने कहा कि टांगरी नदी के पानी के कारण रामपुर-सरसेहड़ी व अन्य क्षेत्रों को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद यहां कच्चा बांध बनाया गया। अब इसी कच्चे बांध को डेढ़ फुट ऊपर उठाते हुए स्टोन पीचिंग व मिट्टी डालकर पक्का करने का काम किया जा रहा है। वहीं जगाधरी रोड से चंदपुरा तक पक्का बांध बनाया जाएगा। मगर चंदपुरा के पास कुछ लोग बांध बनाने के लिए अपनी जमीन देने के लिए मना कर रहे हैं। उन लोगों को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इस क्षेत्र में बांध की ओर से पानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क होगी चौड़ी
टांगरी नदी के बब्याल वाले छोर पर रामगढ़ माजरा से महेशनगर पंप हाउस तक सड़क बनाई गई है। अब इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। वहीं इस सड़क को अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन के नीचे से निकालकर आगे जीटी रोड से जोड़ा जाएगा। बारिश और बाढ़ के दौरान भी यह सड़क चलती रहेगी, ऐसी व्यवस्था भी की जा रही है।

नाला होगा बंद
कार्यक्रम के दौरान मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के एसडीएम को रामगढ़ माजरा से टांगरी नदी में आ रहे नाले को बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इस नाले से कभी भी टांगरी नदी का पानी शहर में प्रवेश कर सकता है। पानी निकालने के लिए उन्होंने क्षेत्र में अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

अंबाला छावनी में टांगरी नदी किनारे बनने वाले तटबंध के कार्य का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री अ

अंबाला छावनी में टांगरी नदी किनारे बनने वाले तटबंध के कार्य का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed