फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tablet will have to be returned after leaving school

Ambala News: स्कूल छोड़ने पर लौटाना होगा टैबलेट

Mon, 01 Apr 2024 08:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Tablet will have to be returned after leaving school
अंबाला सिटी। एक अप्रैल सोमवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। सत्र के शुरुआत में ही शिक्षा विभाग ने 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी शुरू कर दी है। इन विद्यार्थियों को टैबलेट देने के लिए निर्देश भी जारी हो गए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी ली थी। यह टैबलेट जिला गणित विशेषज्ञ एवं ई-अधीगम नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा की देखरेख में दिए जाएंगे। वहीं, विभाग ने टैबलेट देने से पहले इन विद्यार्थियों का आंकड़ा भी जुटा लिया है। वहीं, फेल होने वाले विद्यार्थी को स्कूल छोड़ने पर पहले दिया टैबलेट लौटाना होगा।
विज्ञापन

स्टॉक में से दिए जाएंगे टैबलेट
आगामी सत्र में कक्षा 10वीं में आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट दिए जाएंगे। अगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाला विद्यार्थी 10वीं कक्षा में फेल हो जाता है और वर्तमान विद्यालय की 10वीं कक्षा में ही पढ़ता है तो पूर्व में प्रदान किया गया टैबलेट अपने पास रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी या गुम होने पर जमा होगी एफआईआर
11वीं कक्षा में जिन विद्यार्थियों को प्रोविजनल दाखिला दिया जाएगा, उन्हें विद्यालय में उपलब्ध स्टॉफ में से टैबलेट्स दिए जाने हैं। प्रोविजनल दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट देने समय विद्यालय अवसर पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित विद्यार्थियों की ओर से अपना टैबलेट व सिम पुराने स्कूल में वापस कर दिया था और टैबलेट गुम, चोरी हो जाने की स्थिति में एफआईआर की कॉपी पिछले विद्यालय में जमा करवा दी गई थी।
12वीं में विद्यार्थी लेकर आएंगे टैबलेट
दरअसल, 11वीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा पास करने उपरांत 12वीं कक्षा में अपने टैबलेट लेकर आएंगे। अगर कोई विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में फेल होने उपरांत पुन: उसी विद्यालय में 12वीं कक्षा में आता है तो उसे विद्यालय में उपलब्ध स्टॉफ में से टैबलेट दिया जाना है।
वर्जन
राजकीय स्कूलों में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने हैं। इसके लिए सभी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या भी ली जा रही है। उसके आधार पर विद्यालयों में टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

सुशील कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ और ई-अधीगम नोडल अधिकारी।
वर्जन
एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इसके लिए सभी बीईओ की बैठक भी ली जा चुकी है। ई-अधीगम के तहत स्कूलों में टैबलेट वितरण करने के लिए सभी को निर्देश दिए हैं।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed