फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Surrender is the real basis of devotion: Renu

समर्पण ही भक्ति का असली आधार : रेनू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Surrender is the real basis of devotion: Renu
नारायणगढ़ के हुसैनी रोड स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वियां।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। हुसैनी रोड स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी रेनू भारती ने श्रद्धालुओं को भक्ति के मर्म से अवगत कराया। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी रेनू ने कहा कि संसार और पदार्थों से मोह आसक्ति है, जबकि ईश्वर व गुरु के प्रति प्रेम सच्ची भक्ति है। उन्होंने माता शबरी की अटूट श्रद्धा और नवधा भक्ति का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान केवल प्रेम के भूखे हैं।

मत्स्य, वामन और गजेंद्र मोक्ष जैसे अवतारों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी धर्म पर संकट आता है, भगवान धरा पर अवतरित होते हैं। साध्वी ने राजा बलि के आत्म-समर्पण की महत्ता बताते हुए कहा कि बिना अहंकार त्याग और पूर्ण समर्पण के ईश्वर को प्रसन्न करना असंभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोने के मुकुट अर्पित करने से अधिक श्रेष्ठ मन का समर्पण है। सत्संग का समापन मधुर भजनों और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed