फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Described Prahlad's unwavering devotion and the Vamana *Lila*.

Ambala News: प्रह्लाद की अटूट भक्ति और वामन लीला का किया वर्णन

Sat, 05 Sep 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 05 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Described Prahlad's unwavering devotion and the Vamana *Lila*.
श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथावाचक गोविंद मोदगिल। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-8 स्थित श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा के चौथे दिन भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन से पधारे कथावाचक गोविंद मोदगिल शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने देवासुर संग्राम और भगवान वामन अवतार की लीला भी बताई।

शास्त्री ने कहा कि हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बावजूद प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति अडिग रही। प्रह्लाद ने नवधा भक्ति से समाज को धर्म का नया मार्ग दिखाया। वामन लीला में राजा बलि से तीन पग भूमि मांगने के पीछे आध्यात्मिक रहस्य समझाया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जादूगर तेरी मुरली ने क्या जादू कर दिया भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। मुख्य यजमान जगदीश सचदेवा व हैप्पी चावला ने परिवार सहित भागवत पूजन किया।

श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथावाचक गोविंद मोदगिल। प्रवक्ता

श्री कृष्ण कृपा गीता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथावाचक गोविंद मोदगिल। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed