{"_id":"686849cadaedbd5578051d4b","slug":"suraj-who-provided-the-weapon-was-arrested-ambala-news-c-36-1-sknl1017-145495-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हथियार उपलब्ध करवाने वाला सूरज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हथियार उपलब्ध करवाने वाला सूरज गिरफ्तार
Sat, 05 Jul 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। बसपा के प्रदेश सचिव व अधिवक्ता हरबिलास की 24 जनवरी को पांच गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 20वें आरोपी को काबू कर लिया है।
आरोपी की पहचान बिलासपुर निवासी सूरज के रूप में हुई है। नारायणगढ़ पुलिस दिल्ली से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। आरोपी दिल्ली में भी हत्या के एक मामले में गिरफ्तार चल रहा था। इससे पहले आरोपी ने नारायणगढ़ में ही एक प्रॉपर्टी डीलर की कार पर गोलियां चलाई थी।
अब सूरज की हरबिलास हत्याकांड में भी हथियार उपलब्ध करवाने में संलिप्ता सामने आई थी। आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक शूटर सागर का एनकाउंटर हो गया था। 24 जनवरी को दो साथियों के साथ इनोवा कार में जाते समय आरोपियों ने गोलियों से भूना था। संवाद