फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Supernatural marriage of two sisters with God Shiva

दो बहनों का परमात्मा शिव से हुआ अलौकिक विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Supernatural marriage of two sisters with God Shiva
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल शहर में रविवार को दो बहनों का परमात्मा शिव के साथ अलौकिक विवाह हुआ। परमात्मा शिवजी को दूल्हा राजा बनाया गया और बैंड-बाजे के साथ उनकी बरात मंडप तक पहुंची। दोनों बहनों ने मंडप में भगवान शिव को वरमाला डाली और फेरे लिए। इनका परिवार ने कन्यादान किया। अलौकिक शादी के बाद दोनों बहनें मानव व समाज कल्याण के प्रति पूरा जीवन बिताएंगी।
विज्ञापन

ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिष्या शिवानी व नीरू छावनी के टुंडली गांव की रहने वाली हैं। शिवानी ने छावनी के गवर्नमेंट कॉलेज से बीसीए नॉन मेडिकल, जबकि नीरू ने एसडी कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई की है। शिवानी और नीरू दोनों ब्रह्माकुमारी आश्रम से बचपन से जुड़ी हैं। शिवानी ने बताया कि वह पिछले 11 साल से आश्रम में रह रही हैं।
विज्ञापन

पिता जनरल स्टोर चलाते हैं और भाई एक कंपनी में कार्यरत हैं। 29 वर्षीय शिवानी कंचघर आश्रम और 30 वर्षीय नीरू पंजाब के आश्रम में रहती हैं। इस अलौकिक शादी में रिश्तेदार, आश्रम व गांव के लोग पहुंचे। कार्यक्रम में पंजाब जोन प्रभारी बीके प्रेम दीदी, चंडीगढ़ से उत्तरा दीदी, पंजाब से राजिंद्र दीदी, चंडीगढ़ से कविता दीदी, सिटी से मुख्य संचालिका बीके सरोज बहन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed