{"_id":"683c98fe715d1e3dbf0de37d","slug":"sunflower-purchase-has-not-started-gate-pass-will-be-issued-from-today-ambala-news-c-36-1-ame1006-143680-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शुरू नहीं हुई सूरजमुखी की खरीद, आज से गेट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शुरू नहीं हुई सूरजमुखी की खरीद, आज से गेट पास
विज्ञापन
सिटी की नई अनाज मंडी में सूरजमुखी की भराई करते हुए श्रमिक। संवाद
अंबाला सिटी। सरकार के निर्देशों पर एक जून से सूरजमुखी की खरीद शुरू होनी थी। मगर रविवार को मंडी में अवकाश होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई।
इधर, किसान अपनी फसल काटकर मंडियों में सुखाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार अंबाला सिटी को भी केंद्र बनाया गया है। जबकि पहले शहजादपुर, मुलाना और बराड़ा में ही खरीद होती थी। इस बार सूरजमुखी की खरीद के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें अंबाला सिटी, अंबाला छावनी और नारायणगढ़ शामिल हैं। रविवार को किसी भी मंडी में गेट पास नहीं कटा और न ही खरीद शुरू हो पाई।
किसान बोले- मौसम का रहा असर
शहजादपुर से आए किसान मलकीत सिंह ने बताया कि इस बार फसल पर दो से तीन क्विंटल का असर देखने को मिल रहा है। गर्मी कम होने के कारण फसल की उपज पर असर रहा है। इसके अलावा अन्य कोई कमी नहीं है। इस बार सात नमी तक एमएसपी पर सूरजमुखी की खरीद होगी। सरकार द्वारा इस वर्ष सूरजमुखी की सरकारी खरीद 7280 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य पर होगी।
अंबाला में 37 हजार 492 एकड़ में सूरजमुखी की फसल
अंबाला जिले में 37 हजार 492 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है। जिसमें सबसे अधिक साहा में नौ हजार 247 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है। शहजादपुर क्षेत्र में सात हजार 716 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है। कृषि विभाग द्वारा इसका सत्यापन भी किया गया है। इसके अलावा अंबाला छावनी में पांच हजार 982 एकड़, मुलाना में चार हजार 117 एकड़, नारायणगढ़ में दो हजार 883 एकड़, बराड़ा में चार हजार 449 एकड़ और अंबाला सिटी में तीन हजार 95 एकड़ में सूरजमुखी की फसल लगाई गई है।
विज्ञापन
वर्जन
सूरजमुखी फसल की खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी है। सोमवार से इसी खरीद का काम शुरू हो जाएगा।
दलेल सिंह, मार्केट कमेटी सचिव अंबाला सिटी।