फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suicide attempt, Sukoon Kendra is counseling women

Ambala News: आत्महत्या का प्रयास, महिलाओं की काउंसलिंग कर रहा सुकून केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Suicide attempt, Sukoon Kendra is counseling women
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में इन दिनों घरेलू विवाद लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिलाएं आत्महत्या का प्रयास भी कर रही हैं। बीते एक माह में ही चार मामले ऐसे हैं, जिनमें महिलाओं ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया है। एक महिला ने तो गर्भावस्था में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इन महिलाओं को जिले के सुकून केंद्र में काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा और इनके विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कई महिलाएं परिवार और ससुराल पक्ष के दबाव में आकर काउंसलिंग के लिए भी नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

केस एक
गर्भावस्था में निगला जहर
अंबाला सिटी की रहने वाली पांच माह की गर्भवती ने पति से झगड़ा होने के कारण लक्ष्मण रेखा यानी कीटनाशक दवा निगल ली। महिला ने सुकून केंद्र के काउंसलर को बताया कि उसके पास पहले से ही एक बच्चा है। ससुराल पक्ष उसकी और उसके बच्चे की देखभाल नहीं करते। इसी बात से तंग आकर उसने जहर निगल लिया था। फिलहाल महिला अपने मायके में है।
विज्ञापन

केस दो
पति से झगड़े के बाद गटकी फिनाइल
अंबाला सिटी की 24 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति के साथ हुए झगड़े के चलते घर में रखी फिनाइल गटक ली थी। इतना ही नहीं जब सुकून केंद्र की टीम ने महिला से इस बारे में बात की तो महिला ने कहा कि उसने गलती से दवा समझ कर फिनाइल पी ली थी। केंद्र की टीम महिला और उसके पति के साथ बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
38 वर्षीय विवाहिता ने विवाद के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के बाद जब सुकून केंद्र ने महिला को बुलाया तो महिला ने आने से ही मना कर दिया।
केस चार
अंबाला छावनी की एक महिला ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष में अलग से कमरा नहीं है। इसलिए उसकी सास व अन्य सदस्या दखलअंदाजी करते हैं। केंद्र की ओर से महिला की काउंसलिंग करवाई जा रही है।

सुकून केंद्र की काउंसलर अर्चना ने बताया कि हमारी ओर से रोजाना प्रसुति वार्ड में महिलाओं से बातचीत करती हैं। बीते एक माह में ही चार मामले जहर, 19 घरेलू विवाद एक पोक्सो और दो यौन उत्पीड़न के आए हैं। केंद्र की ओर से 30 फॉलोअप किए गए हैं। इनमें 13 केस में महिलाओं को बुलाया गया है तो वहीं 14 महिलाओं से फोन पर ही बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed