फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   suicide

राइस मिल मालिक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट लिखकर हैफेड के जिला प्रबंधक को ठहराया जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
suicide
suicide - फोटो : Ambala
अंबाला। मैं मदन लाल सिंगला आत्महत्या करने जा रहा हूं, जिसका कारण हैफेड के डीएम विकास देसवाल हैं। सुसाइड नोट में यही लाइनें लिखकर सुल्लर में शुभम राइस मिल संचालक मदन लाल जिंदल ने अंबाला शहर स्थित अपनी आढ़त की 65 नंबर दुकान के पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी अलमारी से बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरा शुभम राइस मिल के नाम से राइस का काम है। पिछले तीन साल से हैफेड का सीएमआर का काम कर रहा हूं। हमेशा काम समय निपटाया है। किसी एजेंसी से डिफाल्टर नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब मेरे को डीएम जीरी देने की परमिशन नहीं दे रहा है। मेरी राइस मिल नहीं चलने दे रहे। मैंने बैंक से राइस मिल चलाने के लिए लोन लिया है। टाइम पर किस्तें दे रहा हूं। अगर मेरा राइस मिल बंद हो गया तो मैं बैंक की किस्तें कैसे भरूंगा, गुजारा कैसे होगा। इसका जिम्मेदार हैफेड डीएम होंगे। उनसे तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे शुभम की शिकायत पर डीएम हैफेड पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी के अलावा डीएसपी हेडक्वार्टर व फोरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचे स्थिति का मुआयना किया।
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले भी गए थे मिलने
मदन लाल के भतीजे अजय ने बताया कि मदन लाल आत्महत्या से कुछ समय पहले भी हैफेड डीएम विकास देसवाल से मिलने गए थे। इस दौरान विकास देसवाल ने उनकी जमकर बेइज्जती की। इससे वह आहत थे। अजय ने आरोप लगाए हैं कि डीएम हैफेड उनसे जीरी के पंजीकरण के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है केस
- सेक्टर-आठ वासी शुभम जिंदल के अनुसार वह एमए पास है। दो भाईयों में से एक आस्ट्रेलिया में है। उनकी अनाज मंडी में शुभम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त व सुल्लर में शुभम राइस मिल है। आढ़त की दुकान पर बैठने वाले उनके पिता ही सारा लेनदेन करते हैं। वह शैलर पर था तब चचेरे भाई ने सुसाइड के बारे में बताया। दुकान पर उसे पिता लोहे के कुंडे में रस्सी डली लटके मिले। तीन-चार दिन से परेशान चल रहे पिता ने उसे बताया था कि हैफेड डीएम विकास देसवाल रंजिश के कारण शैलर चलाने की अनुमति नहीं दे रहे

मंडी के आढ़ती मदन लाल ने सुसाइड के लिए हैफेड डीएम विकास को कारण बताया है। आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
-रामकुमार, कोतवाली थाना प्रभारी

मृतक मदन लाल जिंदल का फाइल फोटो।

मृतक मदन लाल जिंदल का फाइल फोटो।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed