फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   suicide

बेरोजगारी से तनाव में आए युवक ने चुन्नी का फंदा बनाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
suicide
अंबाला सिटी। कोरोना काल के दौरान बेरोजगारी से तनाव में आए रविदास बस्ती के 24 वर्षीय राजू ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सोमवार दोपहर वह पंखे से झूल गया। पंखे से उसका झूलता हुआ शव उसकी मां ने सबसे पहले देखा जो पड़ोस से लौटकर घर आई थी। शोर-शराबा सुनते ही एकत्रित हुए कॉलोनी वालों ने चौकी नंबर दो में सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार व फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट ने मौके का मुुआयना किया। मौत के कारण वास्तविक कारण जानने के लिए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। सुसाइड के समय राजू घर पर अकेला था। उसके पिता दिल्ली गए थे जबकि परिवार के साथ अलग रहता बड़ा भाई वाटिका में दिहाड़ी मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे की घटना थी। राजू की मां किसी काम से पड़ोस में गई थी। लौटी तो उसका शव पंखे से झूलता मिला। जब तक उसे नीचे उतारा गया, वह दम तोड़ चुका था। आपातकालीन विभाग में तैनात डाक्टर ने उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि की। इंस्पेक्टर रामकुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजू मजदूरी करता था। पिछले कुछ समय से उसे काम नहीं मिल रहा था। इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया। तफ्तीश जारी है, उसके बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed