फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suffering from blinding sandstorms, rain was relaxed

अंधड़ से आफत तो बारिश से मिला सुकून

Sun, 14 Jun 2015 12:56 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर अचानक तेज अंधड़ की वजह से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि अंधड़ के बाद हल्की बारिश ने लोगों गर्मी से राहत जरूर दिलाई।
विज्ञापन


तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और कहीं टहनियां सड़कों पर टूटकर गिर गई। अंधड़ में एक आटो चालक की मौत और दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

 वहीं अंधड़ की वजह से कई जगहों पर दीवार गिरने समेत कई नुकसान के मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ इलाके में एक पेड़ आटो चालक सवारियां छोड़कर वापस जा रहा था, तभी अचानक सफेदे का पेड़ उस पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उधर, सिटी के नग्गल इलाके में चौड़मस्तपुर गांव के पास अचानक गिरे सफेदे के पेड़ ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


दोनों युवकों को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर, इसी अंधड़ की वजह से बारह क्रास रोड वाल्मीकि बस्ती में एक दीवार भी गिर गई।

बीस मिनट के अंधड़ से लोग बेहाल
दरअसल, अल सुबह थोड़ी बारिश होने के बाद मौसम खुल गया था। लेकिन दोपहर को अचानक आसमान में बादल घिर आए और तेज हवाएं चलने लगी।

करीब बीस मिनट तक इस अंधड़ ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर वाहन चालकों का चलना मुश्किल हो गया। पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने लगी।

वाहन चालक बचने का प्रयास करने लगे। बाजार धूल का गुबार बन गया। सड़कों पर अंधेरा सा छा गया। फड़ी व रेहड़ी वालों के सामान उड़ गए। इतना ही नहीं कई दुकानदारों के बाहर लगे होर्डिंग्स तक इस अंधड़ में उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सवारियां छोड़ वापस आ रहा था मृतक पवन
नारायणगढ़। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव मंगलौर वासी पवन कुमार सवारियां छोड़कर अपने आटो के साथ गांव आ रहा था कि गांव के निकट उसके आटो पर एक वृक्ष गिर गया।

जिससे वह घायल हो गया। घायल पवन कुमार को नारायणगढ़ सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शहजादपुर थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।     

परीक्षा फार्म भरने आ रहे थे दोनों घायल
अंबाला सिटी। नग्गल एरिया के चौड़मस्तपुर के पास तूफान में पेड़ गिरने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों युवक अपने किसी परीक्षा के लिए मटेहड़ी शेखां में फार्म भरने के लिए आ रहे थे।

दोनों घायलों को खून से लथपथ गंभीर अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन घायलों को चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया।

जानकारी देते हुए घायल गुरविंद्र के भाई अमरिद्र निवासी इस्माइलपुर ने बताया कि 19 वर्षीय उसका भाई गुरविंद्र अपने दोस्त विकास (17) निवासी दौदपुर के साथ इस्माइलपुर से मटेहड़ी शेखां की तरफ किसी परीक्षा को लेकर फार्म भरने के लिए आ रहा थे।

घर की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे
अंबाला कैंट। अंधड़ में कैंट बारह क्रास रोड पर स्थित वाल्मीकि बस्ती में एक मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए।

जैसे ही तेज अंधड़ शुरू हुई तो परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर आ गए। तभी घर के छत पर बनाई गई एक दीवार अचानक नीचे गली की ओर आ गिरी। जिस वक्त दीवार गली में गिरी, उस वक्त गली में कोई मौजूद नहीं था।

पहले कई बार चुके हैं हादसे
-विगत दिनों पहले इससे पहले भी रायपुरानी का एक परिवार साढौरा की तरफ जा रहे था, लेकिन तूफान में बाइक पर पेड़ गिरने से परिवार के चार सदस्य नीचे दब गए थे।

जिन्हें गंभीर रूप चोटें आई थी। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे। नारायणगढ़ की तरफ साइकिल पर जा रहा एक बुजुर्ग भी पेड़ के नीचे दब गया था।

खून से लथपथ बुजुर्ग को उसके परिजनों ने सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। बुजुर्ग को सिर में काफी चोटें आई थी। विगत दिनों मुलाना में तेज आंधी में एक पेड़ कार पर गिर गया था। परिवार बाल-बाल बचा था, कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पिछले दिनों मुलाना में ही एक आग से सुलगता एक कार पर जा गिरा था, बड़ा हादसा टला


लाइट गुल, कारोबारी परेशान
अंधड़ में पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली की तारों पर जा गिरी। जिस वजह से अधिकतर इलाकों में बिजली गुल हो गई। दोपहर से लेकर शाम तक बिजली गुल रही।

बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि आंधी की वजह से कई जगह तारें टूट गई है। उन्हे जोड़ने का काम जारी है।

आज और कल छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश
अंबाला में तापमान जहां तीन डिग्री लुढ़कर 39.1 पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। अंबाला में बारिश 9 एमएम रिकार्ड की गई।

उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 जून व 15 जून को भी आसमान में बादल छाए रहेेंगे और दोनों दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि फिर से आंधी की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed