फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Successful trial of paddy transplanter; farmers to get relief.

Ambala News: धान रोपाई मशीन का सफल ट्रायल, किसानों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Successful trial of paddy transplanter; farmers to get relief.
इस्माईलाबाद। धान रोपाई के दौरान मजदूरों की कमी किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए वैज्ञानिकों ने धान रोपाई मशीन बनाई है। कस्बे के किसान हरजोत सिंह के खेतों में इस मशीन का मुफ्त ट्रायल किया गया। ट्रायल के परिणाम काफी बेहतर रहे हैं। मजदूरों की कमी के कारण किसान धान की सीधी बिजाई का प्रयोग भी करते रहे हैं। सीधी बिजाई से पानी की लागत भी कम आती है। धान रोपाई करने वाली यह नई मशीन किसानों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने की उम्मीद है। किसान सौरभ शर्मा, प्रेमचंद्र शर्मा, कृष्ण जलबेहड़ा, जसविंद्र ठोल, रामेश्वर रामा और नछतर नैन ने बताया कि मशीन का ट्रायल देखकर वे काफी लाभान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अगले सीजन में अपनी मशीन खरीद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed