{"_id":"64e8fe9d988263cb800fe6b7","slug":"successful-operation-of-esophagus-cancer-patient-made-a-new-way-ambala-news-c-36-1-sknl1017-9212-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: खाने की नली के कैंसर का सफल ऑपरेशन, मरीज का बनाया नया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: खाने की नली के कैंसर का सफल ऑपरेशन, मरीज का बनाया नया रास्ता
विज्ञापन
अंबाला। अटल कैंसर केयर केंद्र में पहली बार खाने की नली से कैंसर निकालने का सफल ऑपरेशन हुआ। छावनी के रामबाग रोड निवासी 42 वर्षीय मीना शर्मा का कैंसर निकालने के साथ ही ओंको सर्जन डॉ. अनुज ने उसकी खाने की नली का नया रास्ता भी तैयार किया। पहले इस तरह की जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को पीजीआई या फिर प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते थे। प्राइवेट में इसी का खर्च करीब 8 लाख रुपये तक आता है जो नागरिक अस्पताल में बिल्कुल निशुल्क हुआ।
हालांकि केवल ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाला सामान ही उन्हें लाना पड़ा। इस ऑपरेशन में ओंकोसर्जन के अलावा बेहोशी की डॉक्टर अनु व उनकी टीम शामिल रही। मरीज को अपनी निगरानी में रखने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उसे छुट्टी दी गई। डॉक्टर अनुज ने बताया कि हरियाणा के किसी भी नागरिक अस्पताल में इतना बड़ा कैंसर का ऑपरेशन नहीं हुआ है। इस तरह के ऑपरेशन के दौरान सबसे ज्यादा मरीज के हार्ट अटैक पड़ने का खतरा रहता है।
अटल कैंसर केयर केंद्र में इससे पहले भी कई बड़े-बड़े ऑपरेशन कर मरीजों की जान बचाई गई है और आगे भी यह जारी रहेगा। स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला में इस तरह के ऑपरेशन होने संभव हो पाए हैं।
विज्ञापन
-डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
-- -- -