Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students were made aware of the teachings of Guru Sahib.

Ambala News: विद्यार्थियों को गुरु साहिब की शिक्षाओं से कराया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the teachings of Guru Sahib.
गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में रिफॉर्म उत्सव में उप​स्थित प्रतिभागी। काॅलेज

विज्ञापन


अंबाला। मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व प्राचार्या मीनाक्षी लांबा के मार्गदर्शन में मनाया गया। शुरुआत नर्सरी व केजी के बच्चों की प्रभात फेरी से हुई, जिसने कीर्तन और नाम सिमरन से माहौल भक्तिमय कर दिया। ग्रंथी सिंहों के सहयोग से जपजी साहिब, आनंद साहिब का पाठ, कीर्तन, साखियां व अरदास हुई। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु साहिब की शिक्षाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने ग्रंथी साहिबानों का सम्मान किया। संवाद


कैंसर के कारणों और बचाव की दी जानकारी
अंबाला सिटी। एसए जैन (पीजी) कॉलेज में एनएसएस, एनसीसी व यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में कैंसर जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील कुमार सादिक ने कैंसर के प्रकार, जोखिम कारकों व बचाव के बारे में जानकारी दी और उसकर जांच व उपचार को अहम बताया। फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएम शर्मा ने धूम्रपान को बड़ा जोखिम बताया और लगातार खांसी, सांस में परेशानी, सीने में दर्द व खांसी में खून जैसे लक्षणों पर तुरंत डॉक्टरी सलाह लेने की अपील की। प्राचार्य डॉ. विनीत जैन व कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मुकेश त्रेहन ने जागरूकता को जरूरी बताया। संचालन डॉ. सुनील काजल व आभार डॉ. रविंद्र पाल ने जताया। बड़ी संख्या में प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सीखी प्रश्नावली कला

अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज की मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से स्नातक के विद्यार्थियों के लिए क्वेस्टक्राफ्ट मास्टर द आर्ट ऑफ क्वेश्चनेयर डिजाइनिंग सत्र आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. पूजा रानी ने शोध में प्रभावी प्रश्नावली की भूमिका, संरचना, प्रश्नों के प्रकार के बारे में बताया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका शर्मा ने कहा कि शोध कौशल आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में बेहद जरूरी है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण व आंकड़ा संग्रह तकनीकों में दक्षता पर जोर दिया, जबकि संयोजिका डॉ. नैन्सी चोपड़ा ने तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ. छवि किरण, प्रीति गुप्ता, कमलेश व भविषा वर्मा सहित विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमएन पब्लिक स्कूल में मनाया गुरुपर्व
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल पब्लिक स्कूल में सोमवार को श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुरु साहिब की समानता, प्रेम, सेवा व भाईचारे की शिक्षाओं से परिचित कराया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में आयोजित लंगर व कड़ा प्रसाद का आनंद लिया। प्रधानाचार्या ऋतु घई ने विद्यार्थियों को नाम जपो, किरत करो और वंड छको के सिद्धांत को अपनाने का संदेश दिया। वहीं विद्यार्थियों ने गुरु साहिब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संवाद


बच्चों ने प्रेम, शांति व समानता का दिया संदेश
अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल, रिवरसाइड में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रेम, शांति व समानता का संदेश दिया। शिक्षकों ने भावपूर्ण शब्द गायन किया और विद्यार्थियों ने गुरु साहिब के जीवन व शिक्षाओं पर प्रस्तुतियां दीं। पंज प्यारे की प्रस्तुति ने त्याग व साहस की भावना को जीवंत किया और संगत को कड़ा प्रसाद बांटा गया। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा दत्त ने विद्यार्थियों को गुरु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संवाद

सार्वजनिक सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए दिए सुझाव
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में रिफॉर्म उत्सव 2026 के तहत फॉर्मेशन एंड इन्नोवेशन कार्यक्रम हुआ। करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के सहयोग से आयोजित सत्र में विद्यार्थियों ने करियर, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार व सार्वजनिक सेवाओं को सरल-पारदर्शी बनाने पर सुझाव दिए। बीसीए (एआई) तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं प्रिशा, मिताली व महक की टीम उत्कृष्ट प्रस्तुति पर विजेता रही। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विकसित हरियाणा के निर्माण में युवाओं की रचनात्मक सोच व भागीदारी को अहम बताया। सुझावों का मूल्यांकन कर त्वरित व मध्यम अवधि के सुधार चिह्नित किए जाएंगे। संयोजन डॉ. नियति ने किया और नोडल अधिकारी डॉ. राजिंदर देसवाल ने समन्वय संभाला। संवाद

गुरुपर्व पर नो नशा नेशन की अरदास
अंबाला सिटी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में 23 नवंबर को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पालिका विहार से निकली प्रभात फेरी का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जपजी साहिब का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने कविता लेखन में प्रथम रहीं छात्रा अंशिका शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व छात्र व उद्योगपति मानिक सिंह ने 21,000 रुपये दान दिए। कार्यक्रम संयोजिका मनदीप कौर के मार्गदर्शन व हरदीप कौर के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीएड की छात्रा सुपिंदर कौर ने विद्यार्थियों के नशे से दूर रहने का आह्वान किया।


छात्राओं ने डिजिटल सेवाओं और शिकायत निवारण पर दिए सुझाव
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में 16 से चल रहे रिफॉर्म उत्सव 2026 का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने मेरा कॉलेज, मेरे सुझाव, समूह चर्चा, रिफॉर्मथॉन, विद्यार्थी संसद व डिजिटल गवर्नेंस चैलेंज के जरिए छात्राओं ने छात्रवृत्ति, प्रवेश, परीक्षा, डिजिटल सेवाओं व शिकायत निवारण पर सुझाव दिए। प्रस्तावों को त्वरित व मध्यम अवधि के सुधारों में वर्गीकृत किया गया। प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने युवाओं के विचारों को विकसित हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण बताया। नोडल अधिकारी नीतिका बजाज व प्रो. एकता शर्मा के संचालन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद


नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला में में मनाया प्रकाश पर्व

साहा। विद्या भारती हरियाणा के तहत संचालित नंद लाल गीता विद्या मंदिर में श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्या दीदी ने जपजी साहिब का पाठ किया और छात्राओं ने शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। आचार्या दीदी ने गुरु साहिब की एकता, समानता व सेवा की शिक्षाओं के बारे में जानकारी दी। संवाद

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में रिफॉर्म उत्सव में उपस्थित प्रतिभागी। काॅलेज

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में रिफॉर्म उत्सव में उपस्थित प्रतिभागी। काॅलेज

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में रिफॉर्म उत्सव में उपस्थित प्रतिभागी। काॅलेज

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में रिफॉर्म उत्सव में उपस्थित प्रतिभागी। काॅलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed