{"_id":"699f560fa199d2f2680eb9b9","slug":"students-were-confused-on-the-question-of-panipats-history-and-gst-in-the-english-paper-ambala-news-c-36-1-sknl1003-158893-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पानीपत का इतिहास, जीएसटी के सवाल पर उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पानीपत का इतिहास, जीएसटी के सवाल पर उलझे
विज्ञापन
अंबाला छावनी में 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पानीपत का ऐतिहासिक महत्व और जीएसटी 2.0 सुधारों पर पूछे गए सवाल ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। इसके अलावा परीक्षा में बुनकरों के शहर और महाभारत कालीन पांडुप्रस्थ से संबंधित सवाल पूछे गए थे। जो विद्यार्थियों को काफी कठिन लगे।
सितंबर 2025 से संभावित कर दरों के युक्तिकरण, सरलीकरण और अपीलीय न्यायाधिकरण के संचालन जैसे गंभीर विषयों पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए। वहीं रोड सेफ्टी, बिजनेस लेटर लिखने, साहित्य खंड में द एनिमी और टाइगर किंग जैसी चर्चित कहानियों से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए थे।
इस परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 56 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
वहीं 12वीं की परीक्षा के लिए 9131 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 8962 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 128 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।

अंबाला छावनी में 12वीं कक्षा की परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : mathura