फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students should do revision a few days before the exam

परीक्षा से कुछ दिन पहले ही छात्र कर लें रिविजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Students should do revision a few days before the exam
हरियाणा बोर्ड की 30 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षा की तिथि जारी होने के साथ ही विद्यार्थी भी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। अच्छे अंक हासिल करने के लिए छात्रों की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है, परंतु बहुत सी बातों को लेकर छात्रों में असमंजस बना हुआ है, इसमें मुख्य बात यह है कि आखिर छात्र परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने के लिए किस तरह से तैयारी करें। इस बार भी छात्रों का अधिकतर समय ऑनलाइन पढ़ाई में ही निकला है, इस कारण छात्रों की परेशानी और अधिक बढ़ी हुई है। छात्रों की इस समस्या को देखते हुए अध्यापकों की ओर से छात्रों को कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान छात्रों के सामने सबसे बड़ी समस्या यही है कि वह परीक्षा में बैठकर भूल जाते हैं। इसका कारण है कि वह केवल एक या दो बार ही याद करते हैं। जबकि छात्रों को कई बार एक विषय की अच्छे से रिविजन करनी चाहिए। इससे कि परीक्षाओं के बीच में विषय को याद करने में जोर न देना पड़े।
विज्ञापन

- मंजू, शिक्षक।
छात्रों को अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अधिकतर देखा जाता है कि छात्र पढ़ाई करने के दौरान अपना मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट साथ ले जाते हैं जिससे उनका लगातार ध्यान बंटता है। पढ़ाई के दौरान कभी भी ऐसे उपकरण नहीं रखने चाहिए, इससे एकाग्रता प्रभावित हो होती है और छात्र अपना समय बर्बाद करते हैं। ऐसे में अभिभावकों को भी इस ओर खास ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वंदना नरूला, शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed